फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers and students honored for better performance

Kaithal News: बेहतर प्रदर्शन पर शिक्षक विद्यार्थी हुए सम्मानित

Fri, 19 Jul 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students honored for better performance

विज्ञापन
सीवन। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बतौर मुचयातिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने की।

कार्यक्रम में खंड स्तर पर विभिन्न स्कूलों के ई-अधिगम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों और विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा को बेहतर और सुगम बनाने के लिए समय समय पर विभिन्न प्रयोग किए जाते हैं। यह बच्चों और शिक्षकों दोनों की सहूलियत के लिए और शिक्षा को रोचक बनाने के लिए किए जाते हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में बच्चों व अध्यापकों को टैब वितरित किए गए थे ताकि बच्चे शिक्षा को रुचिकर तरीके से समझ सकें और आगे बढ़ सकें। इनका बेहतर प्रयोग करने वाले अध्यापकों और बच्चों के लिए आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर ई-अधिगम नोडल नीरज कुमार व ब्लॉक स्कूलों के ई-अधिगम अध्यापक दर्शन सिंह, सन्नी कुमार, राजेश कुमार, सचिन धीमान व रजनी बाला को सम्मानित किया गया। विभाम्की ओर से दिए गए टैब का बेहतर प्रयोग करके ई-अधिगम में खंड सीवन स्कूलों के विद्यार्थी ज्योति, रुखसाना, जश्नदीप, स्वाति, खुशी, तनु, चेतन और हरिशंकर को भी सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed