फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teach the youth to strengthen their self-confidence

Kaithal News: युवाओं को आत्मविश्वास मजबूत करने के सिखाए गुर

Wed, 06 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teach the youth to strengthen their self-confidence
कैथल| राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम - फोटो : इंद्रपाल की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, शेरगढ़ में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें युवाओं को आत्मविश्वास मजबूत करने के गुर बताने के साथ कई जानकारियां दी गईं।

यह कार्यक्रम 5 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन एप्लाइड साइंस विभागाध्यक्ष सत्यवान ढाका के निर्देशन में किया गया। ओरिएंटेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक माहौल, नियमों एवं उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य एवं विभिन्न शाखाओं के विभागाध्यक्षों ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक और सह-पाठ्य उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


छात्रों को फीस कंसेशन की योजनाएं, बस और लाइब्रेरी सुविधाएं, एनएसएस, एनसीसी, छात्रवृत्ति योजनाएं, सब्जेक्ट नेसमेंट सेल तथा कॉलेज के डूज़ एंड डोन्ट्स के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस जानकारी को संस्थान के मीडिया इंचार्ज सोहन शर्मा ने साझा किया। कार्यक्रम में सभी शाखाओं के विभागाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक परिवेश से कराया परिचित
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय, राजौंद में शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमंे विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक परिवेश से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राध्यापक डॉ. रोहताश के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने एनईपी 2020 की मुख्य बातें — जैसे कौशल विकास, विषय चयन की स्वतंत्रता और बहुविषयक शिक्षा प्रणाली — पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य राममेहर सिंह ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की आचार संहिता से अवगत कराया और अनुशासन तथा अध्ययनशीलता का महत्व बताया।

रविंद्र ने विश्वविद्यालयीय परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन पद्धति और बस पास प्राप्त करने की प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विक्रम सिंह ने सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों, प्लेसमेंट सुविधा और पुस्तकालय व्यवस्था की जानकारी दी, तथा विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।


सुदेश, अशोक, प्रदीप, दीपक, प्रवीण, कुमारी निशु, सीमा और तरुण आदि ने भी जानकारियां दीं। संवाद

कैथल| राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

कैथल| राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम- फोटो : इंद्रपाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed