फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Target to make 2.5 lakh primary members of BJP

Kaithal News: भाजपा के ढाई लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Target to make 2.5 lakh primary members of BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने अपना सक्रिय कार्यकर्ता फार्म भरकर पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान को गति दे रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कैथल जिला को पार्टी के प्राथमिकता सदस्य बनाने का जो लक्ष्य दिया गया है, उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू किया है, जो भी भाजपा सदस्य अपनी ओर से पार्टी के 50 सदस्य बनाएगा। वह अपने ही रेफेरल कोड पर 100 रुपये जमा करवाकर पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बनने का फॉर्म भर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कैथल जिले में भाजपा के ढाई लाख प्राथमिक सदस्य बनाने के लक्ष्य दिया गया था, जिस में से एक लाख 40 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं और जल्द ही बाकी सदस्य बनाकर मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाजपा ने हर बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाने का भी लक्ष्य दिया गया है। कहा कि नेताओं को पार्टी का प्राथमिक सदस्य और सक्रिय बनना जरूरी है। इस मौके पर सदस्यता टोली सदस्य अशोक गुर्जर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण सर्राफ, राव सुरेंद्र सिंह ,राज पाल तंवर, सुभाष हजवाना, जसवंत पठानिया, सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed