{"_id":"619bf8e5c26fcd0385261291","slug":"tamannaah-won-two-medals-in-state-weight-lifting-competition-kaithal-news-knl904508157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में तमन्ना ने झटके दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में तमन्ना ने झटके दो पदक
विज्ञापन
Tamannaah won two medals in state weight lifting competition
- फोटो : Kaithal
कैथल। गत 16 से 18 नवंबर तक गुरुग्राम में हुई राज्यस्तरीय हरियाणा ओपन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कैथल से खिलाड़ी तमन्ना प्रजापति ने दो पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा गुरुग्राम अमर शहीद चौधरी बख्तावर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट गांव झाड़सा गुरुग्राम में किया गया।
प्रतियोगिता में एमडीएसडी महिला महाविद्यालय अंबाला की मधु थापा कोच की अगुवाई में टीम ने भाग लिया था। जिसमें खिलाड़ी तमन्ना प्रजापति कैथल व मुस्कान ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल हासिल किया तथा सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। तमन्ना ने यह पदक 71 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता में प्राप्त किया और मुस्कान ने 81 किलो भारवर्ग में प्राप्त किया है। कोच मधु थापा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देश-प्रदेश में अपने जिले व संस्थान का नाम रोशन किया है। तमन्ना के पिता और भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष राजपाल प्रजापति कैथल ने बताया कि तमन्ना पढ़ाई में भी काफी होशियार है और इससे पहले वे 2013 से नौवीं कक्षा से एथलेटिक्स कर रही है। कोच के मार्गदर्शन में पिछले 1 वर्ष के दौरान तमन्ना ने वेटलिफ्टिंग में प्रैक्टिस शुरू की थी। एक साल की मेहनत में तमन्ना ने दो पदक जीते हैं।
उन्होंने कहा कि तमन्ना बेटी आगामी 6 से 8 जनवरी 2022 को भुवनेश्वर उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयारी करेगी और विश्वास है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल प्राप्त करके प्रदेश का नाम रोशन करेगी। उनका बड़ा बेटा शुभम खेल कोटे से आर्मी में जॉब कर रहे हैं और छोटा बेटा हर्ष दिल्ली से म्यूजिक ट्रेड से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करके अब पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं। तमन्ना अंबाला के एक शिक्षण संस्थान में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है।