फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tamanna te genyen meday an ajan nan Khelo India National Junior Women Weightlifting Competition

खेलो इंडिया राष्ट्रीय जूनियर वूमेन भारोत्तोलन प्रतियोगिता में तमन्ना ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tamanna te genyen meday an ajan nan Khelo India National Junior Women Weightlifting Competition
12-कैथल। कपिस्थल जिम में खेलो इंडिया वुमैन नेशनल रैंकिंग वेटलिफ्टिंग जूनियर प्रतियोगिता में सिल? - फोटो : Kaithal
कैथल। हिमाचल के कांगड़ा में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय जूनियर वूमेन भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी तमन्ना का कैथल पहुंचने पर शनिवार को भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

कोच सुरजीत सिंह संधू ने बताया कि 14 से 22 जून तक यह प्रतियोगिता हिमाचल के कांगड़ा में हुई। इसमें खेड़ी मटरवा की खिलाड़ी तमन्ना ने 19 वर्ष आयु वर्ग के 76 किलो भार वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। पहले भी यह खिलाड़ी नेशनल स्तर पर खेल चुकी है। तमन्ना ने कहा कि वह अपने भाई शुभम को अपना प्रेरणास्रोत मानती है। क्योंकि वह भी खेल कोटे से आर्मी में देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एथलेटिक्स में जाने के लिए प्रेरित किया। वह अपनी तैयारी यमुनानगर में कर रही है। उनका मुख्य उद्देश्य देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रही है। कपिस्थल जिम के कोच पवन पहलवान ने बताया कि तमन्ना एक अच्छी खिलाड़ी है। आने वाले समय में देश के लिए जरूर गोल्ड मेडल लेकर देश का नाम रोशन करेगी। तमन्ना के पिता राजपाल व माता राजरति है। शुभम व हर्ष बड़े भाई है। हर्ष दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को कपिस्थल जिम में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों व कैथल बाई साइकिल क्लब के सदस्यों ने भी फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, रमेश, टेक चंद, जतिन, रामफल, प्रयागराज, सचिन, श्रवण, शमशेर सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed