फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tamanna in speech, Anjali first in poster making competition

Kaithal News: भाषण में तमन्ना, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अंजलि रही प्रथम

Thu, 17 Aug 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tamanna in speech, Anjali first in poster making competition
कैथल। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा अटल भूजल योजना के तहत गांव जाखौली के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर विभाग द्वारा भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह व स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने की। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति मय कर दिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रिंस सैनी व सरपंच रणधीर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली बच्चों को जागरूक करने पर भी काफी जोर दिया जा रहा है, ताकि तेजी से गिरते भूजल स्तर में सुधार लाया जा सके। एसडीओ प्रिंस सैनी ने भी छात्राओं को संबोधित किया और अपने विचार रखे। भूजल विशेषज्ञ शिव कुमार ने जल सुरक्षा योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल भूजल योजना से कृषि विशेषज्ञ विशाल, बिजेंद्र सिंह, दीपिका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ऋषिपाल, डीआईपी से नर सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।


ये रहे विजेता ः भाषण में तमन्ना प्रथम, मुस्कान द्वितीय, कोमल तृतीय

स्थान पर रही व तनु को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, गायत्री द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रही। वहीं महक को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed