फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Talent shown in the sports competition organized under the annual function program

Kaithal News: वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in the sports competition organized under the annual function program
कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। समारोह में माउंट एवरेस्ट आरोही व पदमश्री से सम्मानित हरियाणा निवासी पंचकूला में कार्यरत डीएसपी ममता सौदा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया, प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या व समारोह में आए अन्य अतिथि एडवोकेट बलजिंद्र सिंह कैथल जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विशेष अतिथि रही। सबसे पहले खिलाड़ियों ने मशाल परेड की व खेल के सभी नियमों का पालन करने व अनुशासन को कायम रखने की शपथ ली। नन्हें-मुन्ने बच्चों की ओर से स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्री नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्नैक रेस, पालतू जानवरों की वेशभूषा में साधारण रेस, साइकिल रेस, बैक रेस आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले सभी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर भावनात्मक नृत्य प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की उचित परवरिश से संबंधित संदेश भी दिया गया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने बाधा रेस, लंगड़ी टांग, सैक रेस, पोटेटो रेस, थ्री लेग रेस, सुई धागा रेस, 100 मीटर रेस व चाटी रेस, धीमी गति से साइकिल रेस, रस्सी कूद रेस, रिले रेस आदि प्रतियोगिताओं से सभी दर्शकों को लुभाया। हरियाणवी नृत्य से भी दर्शकों का मनोरंजन किया गया। प्राध्यापक कपिल वत्स व प्राध्यापिका पारुल ने उत्साह पूर्ण मंच संचालन से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ममता सौदा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यालय व स्टाफ की भी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास के प्रति उत्साहित करने के लिए विद्यालय की प्रबंधक समिति की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed