फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   talent hunt, students perform, singing and dancing, kaithal

गीत डम-डम करदीं चालै सै, तैन गाल बठ्या दी म्हारी.... झूमी छात्राएं

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
talent hunt, students perform, singing and dancing, kaithal
प्रस्तुति देती छात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरकेएसडी कॉलेज में लड़कियों की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विद्या समिति की प्रशासक एवं एसडीएम मनदीप कौर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग, सांस्कृतिक विभाग के संयोजन श्रीओम व डा. किशन लाल ने विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम मनदीप कौर ने कहा कि प्रत्येक बेटी में प्रतिभा है और इस प्रकार के आयोजन उनकी प्रतिभा को उभारने और मंच पर लाने के लिए प्रेरित करते है। इस मंच से अपने जोश के साथ साथ अपने अंदर के कलाकार को बहार निकालने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए अधिक से अधिक सांस्कृतिक और रंगमंच के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने कहा कि जब-जब बेटियों को अवसर मिला  है। उन्होंने अपने आप को साबित किया है। यह मंच भी उनके उत्थान के साधन है। जिसमेें पूरे जोश व उमंग ले भाग लेना चाहिए। छोटे शहरों भी बड़े-बड़े कलाकार निकलकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।
विज्ञापन


छात्राओं ने हिन्दी, पंजाबी, हरियाणवी और रिमिक्स गानों पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं राजीव शर्मा, बलजीत ढुल ने मिमिक्री और चुटकुलों के द्वारा भी प्रतिभागियों ने दर्शको का मनमोह लिया। विभिन्न विद्याओं ने छात्राओं को झूमने के लिए विवश कर दिया। हरियाणी गीत डम-डम करदीं चालै सै, तैन गाल बिठादी माहरी, जेड़ा बस सूट मार दूं बलिएं तेरा बापू लाडेन तां नी, तेरे नाम से जी लू, तेरे नाम से मर जाऊं, मैं तेरी चाहत में कुछ ऐसा कर जाऊं। दिल के काले माणस गल्य बोलण मैं भी टोटा सै पर छात्राओं ने मंच व मंच के नीचे बैठी छात्राओं ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल ने अपनी गजल जब भी तेज चलता हूं, नजारे छूट जाते हैं। मैं रोता हूं तो आकर लोग कंधा थपथपाते है से खूब वाहवाही लूटी।

इस प्रतियोगिता में गायन, एकल नृत्य एवं मोनो एक्टिंग को रखा गया। गायन में 18 छात्राओं व नृत्य में 15 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें हरियाणवी नृत्य, सामान्य नृत्य, हरियाणवी गीत, सामान्य गीत, पाश्चात्य गीत, पंजाबी गीत  का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में मंच का संचालन डॉ. विनय सिंघल, डॉ. आरती अग्रवाल, प्रोफेसर मोनिका शर्मा, व डा. दीप शिखा ने किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सत्यबीर सिंह, डॉ. गगन मित्तल, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. मंजुला गोयल, डॉ. सुरेन्द्र आर्य व डॉ. अलीया गोयल ने निभाई। इस अवसर पर प्रोफेसर जयबीर धारीवाल, डा. राकेश मित्तल, डा. ओपी सैनी, डा. शमशेर सिंह ढुल, डा. अशोक अत्रेय, प्रोफेसर रचना सरदाना, डा. सीबी सैनी मौजूद रही।


इस प्रकार रहे परिणाम
-नृत्य प्रतियोगिता में जसविन्द्र कौर प्रथम, लतिका द्वितीय व  रमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में भावना, स्वाति द्वितीय व पिंकी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed