फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Taking the breath of freedom due to the martyrs

Kaithal News: शहीदों की बदौलत ले रहे आजादी की सांस

Thu, 17 Aug 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Taking the breath of freedom due to the martyrs
कैथल। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहा कि स्वाधीनता संग्राम में देश के अनेक शहीदों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया। उन्हीं अमर शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का मान विश्व पटल पर बढ़ा है।
विज्ञापन


इससे पहले मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले बच्चों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा के साथ-साथ नर नारायण सेवा समिति को भी दो लाख रुपये देने की घोषणा की। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समारोह में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और साथ ही समारोह स्थल पर मौजूद शहीदों के परिजनों को व विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का सर्वांगीण विकास कर रही है। विकास के मामलों में सरकार ने नित नए आयाम स्थापित किए हैं। आज हम सबके लिए गौरव का दिन है। प्रत्येक घर में तिरंगा है, पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है।

इस मौके पर डीसी जगदीश शर्मा, एसपी अभिषेक जोरवाल, एसडीएम संजय कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, सीटीएम कपिल कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता, सुरेश गर्ग नौच, मुनीष कठवाड़, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. अशोक गर्ग, प्रेम ग्योंग, जयवीर ढांडा, बलविंद्र जांगड़ा, सीएमजीजीए अपूर्वा मिश्रा मौजूद रहे।


भीष्म-झांसी ओपन स्काउट्स की टुकड़ी प्रथम
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति हुई, जिसमें भीष्म एवं झांसी ओपन स्काउट की टुकड़ी पहले, जिला महिला पुलिस की टुकड़ी दूसरे तथा एनसीसी डिविजन ब्वॉयज विंग की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही।

इन्हें किया सम्मानित-मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने विराज गर्ग, कृष्ण शर्मा, नमन, सिमरन, अंकुश, कुमारी ज्योति, विशाल, सतबीर सिंह, सबीना रानी, वीके शास्त्री, रामपाल, अमन, धनपति, दयानंदन, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अनवर, मंजीत कौर, जसमेर, बलवान सिंह, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, राजेंद्र कुमार, जसबीर सिंह, सुरेश कुमार, जीवन रक्षक दल ट्रस्ट से सतीश शर्मा, मंदीप गोयत, बलविंद्र सिंह, नीतीन कुमार, जगदीश, सुरेश, शमशेर सिंह, वीरभान, शमशेर, निर्मला, परविंद्र कौर, रविंद्र कुमार, कुशल शर्मा, कुलदीप सिंह, रणदीप सिंह, सुशील कुमार, रजत, अंकित, अनूप सिंह, नरेश कुमार, राजेश कुमार, कमलजीत, देवी सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, अंग्रेज गुराया, विकास दीप को उत्कृष्ट, समाजसेवा, शिक्षा आदि के लिए सम्मानित किया।


वहीं, मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया, जिनमें गांव भाणा निवासी रतनी देवी, हरसौला निवासी भरपाई देवी, जाखौली निवासी विद्या देवी, राजौंद निवासी सावित्री देवी, तारागढ़ निवासी सरोज बाला, किठाना निवासी चंद्रपति, नरड़ निवासी फुलां देवी, फतेहपुर निवासी सरबती देवी, कठवाड़ निवासी बासो देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed