फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Taking a dip of faith leads to salvation

Kaithal News: आस्था की डुबकी लगाने से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Taking a dip of faith leads to salvation
कैथल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ का मेला धार्मिक दृष्टिकोण से विश्व का सबसे बड़ा दिव्या और भव्य मेला है। इतना विशाल मेला आज तक न ही देखा गया तथा ने ही सुना गया। अनेकता में एकता भारत की विशेषता यहां पर देखने को मिलती है।
विज्ञापन

विभिन्न धर्म समाज में संस्कृतियों का मिश्रण यहां बखूबी देखा जा सकता है। सेवानिवृत अध्यापक संगीतज्ञ श्याम सुंदर गॉड ने बताया कि अलग-अलग प्रांतों के लोग यहां पहुंच रहे हैं। विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आकर बड़े चाव और श्रद्धा का परिचय दे रहे हैं। मेले का आकर्षण शाही स्नान होता है मेले में विभिन्न तरह साधु संत, महंत, महामंडलेश्वर, शंकराचार्य, हाथी घोड़े पालकियों और अपने-अपने वाहनों पर जुलूस के रूप में मेले में पहुंचे हैं। अपनी मुद्राओं क्रियाकलापों से वातावरण को धार्मिक और आकर्षक बना रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि समुद्र मंथन के समय समुद्र से लक्ष्मी ऐरावत हाथी जैसे लगभग 15 रत्न निकले। भगवान धन्वंतरि अमृत के कुंभ के सहित समुद्र से निकले। जहां-जहां पर अमृत की बूंदे पड़ी उन स्थानों पर कुंभ लगा। प्रत्येक 12 वर्ष के बाद हरिद्वार, नासिक, उज्जैन व प्रयागराज में कुंभ का मेला लगता है। कुंभ का धार्मिक दृष्टि से बड़ा ही महत्व है। कार्तिक, माघ एवं वैशाख स्नान से कई गुना अधिक फल मिलता है। वृश्चिक राशि पर जब गुरु आता है तब माघ मास की अमावस को अर्ध कुंभ होता है। ऐसा ज्योतिषियों का विचार है। जैसा कि विदित है प्रयाग में गंगा जमुना एवं सरस्वती की तीन धाराएं आपस में मिलती हैं उसे स्थान को संगम कहते हैं। वैसे तो संगम में कभी भी स्नान किया जा सकता है परंतु कुंभ अर्ध कुंभ पर स्नान करना अधिक लाभदायक और पुण्य बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था की डुबकी लगाने से शांति, अकाल मृत्यु से छुटकारा, शत्रु पर विजय और मोक्ष की प्राप्ति होती है ऐसा हिंदू ग्रंथों में लिखा है। श्याम सुंदर ने बताया कि समय ने काफी करवट ले ली है। पहले स्नान, ध्यान और साधुओं के दर्शनार्थ लोग धार्मिक मेलों में जाया करते थे। श्रद्धा भाव रखते थे लेकिन अब वह बात नहीं रही है। मौज मस्ती के लिए अधिकतर लोग धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। इसका कारण पाश्चात्य सभ्यता का प्रभाव के कारण बदली हुई मानसिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed