फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Take care of the memorial of those who sacrificed their lives for the country.

Kaithal News: देश के लिए जिन्होंने दी जान, उस स्मारक को तो लो संभाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:21 AM IST
विज्ञापन
Take care of the memorial of those who sacrificed their lives for the country.
कैथल। पार्क रोड पर शहीदों की याद में बना स्मारक अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थिति यह है कि जिन शिलापट्ट पर सैनिकों के नाम लिखे हैं, वे टूटने लगे हैं। साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यहां लगाई गईं लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं। इस कारण शाम होते ही यहां अंधेरा पसर जाता है। यही नहीं खंभों पर बिजली के तार से हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। शहरवासियों ने इसे शहीदों का अपमान बताया है। साथ ही नगर परिषद पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वर्ष-2013 में विभिन्न लड़ाइयों में शहीद हुए सैनिकों की याद में कमेटी चौक स्थित पार्क रोड पर हरियाणा शहीद स्मारक बनाया गया था। यह स्मारक 1947 से 1999 तक भारत मां की रक्षा के लिए शहादत देने वाले शहीदों की याद दिलाता है। इसके निर्माण कार्य पर 1.70 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शहीद स्मारक में भारत के दूसरे देशों के साथ हुए विभिन्न युद्धों का भी उल्लेख किया गया है। शहीद स्मारक हमें 1947-48 में हुए कश्मीर आक्रमण, 1962 में भारत-चीन युद्ध और 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की याद दिलाता है।साथ ही 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध और 1999 में हुए कारगिल युद्ध की भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा आपरेशन ब्लू स्टार, मेघदूत, पवन और रक्षक में शहीद हुए जवानों को विवरण दिया गया है। स्मारक पर भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले कैथल के 20 स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी भी अंकित है। गौरव पट्टों पर अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, नारनौल, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, हिसार, यमुनानगर, सिरसा जिलों के शहीदों का विवरण दिया गया है, लेकिन शहीदों की याद में बने इस स्मारक की वर्षों से सुध नहीं ली गई है। नतीजतन यह दिनोंदिन बदहाल होता जा रहा है। स्मारक में चार चांद लगाने के लिए एक लाइफ ट्री लगाया गया था, जिस पर सैकड़ों लाइटें लगी हुई हैं पर या तो यह टूट चुकी हैं या फिर खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन


शहीदों का हो रहा अपमान
शहीदों के नाम लिखे गौरव पट्ट टूटने से शहीदों का अपमान हो रहा है। अगर प्रशासन ने जल्द ही वहां व्यवस्थाओं को ठीक नहीं किया तो सामाजिक संस्थाओं को आगे आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूप लाल, शहरवासी।

स्मारक की सुंदरता को लग रहा ग्रहण
पार्क रोड पर बनाए गए शहीद स्मारक पर अव्यवस्था होने के कारण इसकी सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। इस संबंध में जल्द ही नगर परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। स्मारक पर लगीं लाइटें खराब होने के कारण शाम होते ही यहां अंधेरा पसर जाता है।

- टेक चंद, समाजसेवी, कैथल।

शहीद स्मारक का जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उन सभी का समाधान कर दिया जाएगा। लाइटों की समस्या को लेकर जानकारी है। इसके लिए जेई की ड्यूटी लगा दी गई है। जल्द ही स्मारक की लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा।
- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed