{"_id":"651b1fc7dab3ac3c0f0e5a94","slug":"swachh-bharat-abhiyan-is-a-transformative-campaign-kaithal-news-c-18-1-knl1004-232744-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वच्छ भारत अभियान परिवर्तनकारी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वच्छ भारत अभियान परिवर्तनकारी मुहिम
Tue, 03 Oct 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में सोमवार को राष्ट्र्र्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक संगठनों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए व श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा गया कि देश की बेहतरी के लिए स्वच्छ भारत अभियान परिवर्तनकारी मुहिम है।
इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय महात्मा गांधी जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई ने एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया। शिविर गांधी और शास्त्री की जयंती के साथ ही स्वच्छता ही सेवा विषय पर आधारित था। इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए पार्कों में बिखरे पॉलीथिन और कचरे को एकत्रित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने स्वयंसेवकों कहा कि स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी की एक परिवर्तनकारी मुहिम थी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता ही सेवा की थीम कचरा मुक्त भारत के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किए पुष्प
सीवन। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीवन नगर पालिका कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगरपालिका में पहुंचे अतिथि मार्किट कमेटी सीवन के पूर्व चेयरमैन संजय सैनी, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल,
भाजपा नेता सुभाष भगत ने लोगों का आह्वान किया कि सभी लोग
स्वयं से, अपने परिवार से, अपने मोहल्ले में, गांव में और अपने कार्य स्थल पर सबसे पहले स्वच्छता अभियान से जुड़े। इस अवसर पर अमित मेहता, सुपरवाइजर कमल कुमार, गुरमीत सिंह सहित अन्य नगर निवासी व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं, सीवन में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने सेवा पखवाड़ा में गांधी जयंती के उपलक्ष में सोमवार को सीवन मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया। इस स्वच्छता अभियान के तहत सीवन गोशाला में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सफाई की। कहा गया कि सफाई अभियान चलाना सबसे बड़ी सेवा है।
इस अवसर पर रवि तारावली, आईटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा, सुभाष भगत, बालकृष्ण मोरे, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, पूर्व चेयरमैन संजय सैनी, शैली आदि मौजूद रहीं। संवाद