{"_id":"68effe44567d403bd70096ad","slug":"surjewala-was-threatened-with-a-hand-grenade-kaithal-news-c-18-1-knl1004-760472-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में फिर मिला झाड़ियों में शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में फिर मिला झाड़ियों में शव
Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में स्थित मोर चढ़ाई नामक तालाब के पास झाड़ियों में फिर एक शव बरामद हुआ है। वह घर बार छोड़कर कई साल से साधु बना हुआ था। मृतक की पहचान गांव सेगा के कुलदीप के रूप में हुई है। शव के पास शराब की बोतल, अनेक सिरिंज, पानी की बोतल व अन्य सामान मिला है।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और फॉरेंसिक टीम व सीआईए 1 ने भी पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
थाना प्रभारी सतपाल पोसवाल ने बताया की सुबह करीब 8:30 पर पुलिस को सूचना मिली की मोर चढ़ाई की झाड़ियों में अज्ञात शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव ने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे और उसके पास शराब व पानी की बोतल भी पड़ी थी। मौके पर कुछ प्रयोग किए गए सिरिंज भी पड़े हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मर्डर की थ्योरी पर कार्य करते हुए जांच की पर डेड बाडी पर कोई भी निशान नहीं मिला। कपड़ों की तलाशी में आधार कार्ड बनवाने के लिए भरा गया फार्म मिला जिससे शव की पहचान हो सकी। सूचना के आधार पर उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया।
परिजनों ने बताया कि कुलदीप नाथ संप्रदाय का संत बन गया था। वह शराब पीने का आदी था। नहर के पास स्थित काठी वाला पीर अस्थान पर अक्सर देखा जाता था। थाना प्रभारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। कलायत थाना प्रभारी सतपाल पोसवाल ने कहा कि उन्होंने अभी प्रभार संभाला है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में लगी है।
इससे पहले जनवरी के महीने में भी एक युवक संतो का शव मिला था। उसके भाई ने आरोप लगाते हुए कहा था कि नशे की ओवरडोज ने उसके भाई की जान ले ली। उसने घटना के लिए नशा बेचने वालों को जिम्मेदार ठहराया। तब कलायत वार्ड दो निर्वतमान पार्षद विक्रम राणा ने कहा था कि नशे का प्रसार बड़ा खतरा है। अक्सर झाड़ियों के बीच दिन-रात नशे के लिए युवा डेरा डाले रहते हैं।
लंबे समय से क्षेत्र बना है नशेड़ियों का अड्डा
पिछले काफी लंबे समय से वार्ड नंबर 2 का यह स्थान नशेबाजों का पसंदीदा स्थान बना हुआ है। कलायत वार्ड 2 निवर्तमान पार्षद विक्रम राणा ने कहा कि नशे का प्रसार युवाओं के लिए बड़ा खतरा बन रहा है। अकसर झाड़ियों के बीच दिन-रात नशे के लिए युवा डेरा डाले रहते हैं। कई बार अलग-अलग तरह के नशे का सेवन करते उन्होंने युवाओं को देखा है। इसी स्थान पर जनवरी माह में भी नशे की लत के शिकार एक युवक का शव मिला था। उससे पूर्व भी एक नशेबाज का शव यहां झाड़ियों में ही पाया गया था। घनी झाड़ियों के मध्य में नशे के शिकार युवाओं ने अपने बैठने के लिए स्थान साफ कर रखा है जिसमें वे लोग चिट्टा, नशे के इंजेक्शन या शराब का सेवन निश्चिंत होकर करते हैं। दूसरा शव मिलने के बाद नगर के समाज सेवी युवाओं ने मिल कर नशा बंद करने व मोर चढ़ाई तालाब के पास की झाड़ियों को साफ करने को लेकर एक अभियान भी चलाया था। नगरपालिका प्रशासन ने इस स्थान से कुछ हिस्से की झाड़ियों साफ करके जिम्मेदरी की इतिश्री कर ली। समाजसेवी जस्सी राणा व अजय आशू ने इस घटना के लिए भी नशा बेचने वालों को जिम्मेवार ठहराया। इनका आरोप है कि नशा बेचने का काम कलायत में धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने भी कुछ समय तक इस स्थान पर चेकिंग अभियान चलाया पर नशा व नशा करने वालों पर रोक नहीं लग सकी। परिणामस्वरूप इसी स्थान से तीसरी लाश बुधवार को बरामद हुई। उन्होंने कहा कि जो युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं उनकी सूची लंबी है। नशा बेचने वाले हर गली मोहल्ले तक नशीले पदार्थ को पहुंचाने में लगे हैं।