फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surjewala met the families of youth trapped in Russia

Kaithal News: रूस में फंसे युवकों के परिजनों से मिले सुरजेवाला

Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Surjewala met the families of youth trapped in Russia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रूस में फंसे हरियाणा व कैथल के युवाओं के परिजनों ने सोमवार को ढांड रोड स्थित किसान भवन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की। इस दौरान कलायत से कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल के साथ आकर परिजनों ने रणदीप सुरजेवाला को अपनी व्यथा सुनाई।

लंबे समय से रूस में मौत के साए में बेबस युवाओं को वहां से देश वापस लेकर आने में सहायता की गुहार लगाई। सुरजेवाला से मटौर गांव के छह युवाओं के परिजन और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्वेता ढ़ूल ने आरोप लगाते हुए बताया कि मटौर के छह युवा, फतेहाबाद व करनाल का एक-एक युवक से रूस आर्मी में जबरदस्ती काम लिया जा रहा है, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्हें पीटा जाता है लेकिन भाजपा सरकार और उनके नुमाइंदे इसमें कोई मदद नहीं कर रहे। इन युवाओं को वापस लाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा और युवाओं को सुरक्षित देश वापस लाने के लिए स्थिति से अवगत करवाया।
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर को पत्र के माध्यम से रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वह यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले क्षेत्र से हरियाणा के युवाओं को वापस लाने के लिए एक अत्यधिक मानवीय संकट में आपके तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि एजेंट अंकित ने उन्हें वीजा पर मास्को भेजा। इसके बाद उन्हें रूसी-यूक्रेनी युद्ध में युद्ध के मोर्चे पर भेजा। इस युवाओं में मटौर गांव से बलदेव, राजेंद्र, मोहित, मंजीत, साहिल, व रवि शामिल है। इनके अलावा फतेहाबाद के सुरेवाला गांव से मनदीप, करनाल के सांभली गांव से हर्ष भी फंसे हुए हैं। सुरजेवाला ने बताया कि पिछले 15 दिनों से ये सभी लड़के यूक्रेन के डोनेट्स्क शहर में थे और रूसी सेना द्वारा उन्हें युद्ध के मोर्चे पर जबरन सेवा दी जा रही थी। वे अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और वे गंभीर संकट में हैं।

दुखद बात यह है कि घर वापस आए माता-पिता को टेलीफोन और वीडियो कॉल पर इन सभी परिस्थितियों की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल 2024 को उनका समूह टूट गया है और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर जबरन ले जाया जा रहा है।

सुरजेवाला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से आग्रह करके लिखा कि लड़कों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए इस मामले में हस्तक्षेप करें।
इंडिया गठबंधन राजनीति में परिवर्तन आएगा : रणदीप
सीवन। रामलीला मैदान में रविवार देर शाम कांग्रेस पार्टी की ओर से एक जनसभा आयोजित की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत है जो राजनीति में परिवर्तन लेकर आएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों पर झूठे केस बनाकर उन्हें जेल में डाल रही है जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा में ढूंढे से भी साफ छवि का कोई नेता नहीं मिल रहा है।


इस मौके पर इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक बूटा सिंह, पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर, पूर्व नगर पालिका चेयरपर्सन तरसेम गोयल, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गज्जन सिंह गोबिन्दपुरा, जिला सचिव कुलभूषण शर्मा, कविश मिड्ढा, बलविंद्र सिंह प्रभावत, राकेश खानपुर, गुरमीत सिंह, डाॅ. मेजर सिंह, राहुल कक्कड़, बृजपाल राणा, पृथ्वी सैनी, पवन शर्मा, बलदेव सिंह बल्ली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed