फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Superb performance of Bhunsala's team

Kaithal News: भूंसला की टीम का शानदार प्रदर्शन

Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Superb performance of Bhunsala's team
29 गुहला-चीका। अकाल अकादमी भूंसला में इंटर अकादमी गत्तका प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी। अ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। अकाल अकादमी भूंसला की ओर से हाल ही में अंतर अकादमी गतका प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अकाल अकादमी भूंसला और अकाल अकादमी हाबड़ी की टीमों ने भाग लिया। गतका कोच सुखचैन सिंह के मार्गदर्शन में भूंसला की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अंडर-14 व अंडर-17 दोनों वर्गों की लड़कियों और लड़कों की टीमों ने बाज़ी मारी।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने बेहतरीन कौशल, जोश और अनुशासन का परिचय दिया। उनकी टीम भावना और खेलों के प्रति समर्पण काबिले-तारीफ़ रहा। इस जीत से अकाल अकादमी भूंसला ने न केवल अपनी खेल क्षमता साबित की, बल्कि गतका जैसे पारंपरिक खेल की महत्ता को भी उजागर किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गुरजीत कौर ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में हौसला, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने गतका कोच सुखचैन सिंह के साथ शिक्षिकाओं दीक्षा, भरमिंदर सिंह और सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया, जिनकी मेहनत से यह आयोजन सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि अकाल अकादमी भूंसला खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed