{"_id":"62b0da39c4c8e17f2e54600d","slug":"super-100-results-were-not-released-but-kept-waiting-kaithal-news-knl112152520","type":"story","status":"publish","title_hn":"करते रहे इंतजार पर जारी नहीं हुआ सुपर 100 का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करते रहे इंतजार पर जारी नहीं हुआ सुपर 100 का परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सुपर 100 में चयन के लिए विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सोमवार देर शाम तक जारी नहीं हो सका। विद्यार्थी दिनभर परिणाम आने का इंतजार करते रहे। जब शाम तक भी पोर्टल पर परिणाम नहीं दिखा तो विद्यार्थियों को केवल मायूसी हाथ लगी। अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं है कि परिणाम कल भी जारी होगा या नहीं। अगर जल्द परिणाम जारी नहीं हुआ तो आगे विद्यार्थियों की कक्षाएं भी प्रभावित होंगी।
गौरतलब है कि सुपर 100 में चयन के लिए जिला स्तरीय लेवल-1 की परीक्षा चार जून को हुई। 418 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन 372 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परिणाम आने के बाद इस परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दूसरे चरण की परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। उसमें भी पास होने पर विद्यार्थी आईआईटी व नीट की मुफ्त में कोचिंग लेंगे। सरकार की ओर से विद्यार्थियों का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।
दूसरे चरण की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल या हिसार के केंद्रों में दो साल के लिए कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग से लेकर रहने व खाने-पीने का खर्च सरकार वहन करेगी। इस दौरान विद्यार्थी 12वीं कक्षा भी साथ में पास कर लेगा। शिक्षा विभाग के गणित और विज्ञान के विषय संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को परिणाम जारी नहीं हो सका। जैसे ही परिणाम आएगा, उसके बारे में विद्यार्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।