फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sudden death by falling while declaring innocence

Kaithal News: एसपी कार्यालय में बेगुनाही बताते समय अचानक गिरकर हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sudden death by falling while declaring innocence
कैथल। कबूतरबाजी के एक मामले में आरोपी बनाए जाने पर आढ़ती सतीश जांच के दौरान एसपी को अपनी बेगुनाही बता ही रहा था तभी अचानक वह गिर गया। साथ आए लोग व पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
विज्ञापन


मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम जिला नागरिक अस्पताल में करवाया गया। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि एक पुरानी एफआईआर में सतीश का नाम शामिल था। शिकायतकर्ता व जिन पर आरोप लगे थे, उन्हें जांच के लिए कार्यालय में बुलाया था, तभी वाक्या हुआ।
विज्ञापन


मृतक सतीश कुमार के रिश्तेदार पिहोवा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुहला निवासी हरविंद्र सिंह व अन्य लोगों ने सितंबर 2022 में गुहला थाना में एफआईआर करवाई थी। उसमें सतीश का नाम भी लिखवाया गया था। पिछले करीब आठ-नौ महीने से इस मामले की जांच हो रही थी। मंडी में किसी दयानंद नाम के व्यक्ति के खिलाफ कबूतरबाजी की यह एफआईआर थी। दावा किया कि इसमें सतीश का कोई रोल नहीं था। दयानंद मंडी में वह सतीश का किरायेदार है। इस कारण पुलिस बार-बार सतीश से पूछताछ कर रही थी। शिकायतकर्ता बार-बार पुलिस को कह रहा था कि सतीश को पूछताछ के लिए उठाओ। पुलिस ने जांच में शामिल करने के लिए उन्हें एसपी कार्यालय में बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एसपी कहने लगे कि आरोपी को गिरफ्तार करो, तो जांच अधिकारियों ने कहा कि इनका कोई कसूर नहीं है। यह एक ईमानदार आदमी है। उसी समय वे एसपी को वीडियो दिखाने लगे तो उनकी मौत हो गई है। शायद दिमाग पर टेंशन होने के कारण उनकी मौत हुई है। पहले भी पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई बात सामने नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि जिनकी वजह से ऐसा हुआ है वे पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे उनको जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था और 11 बजे के करीब यह घटना हुई है। मृतक के बेटे संदीप ने इसके लिए उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले व उसके दर्जन भर साथियों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही कहा कि इन लोगों ने सतीश को मामले में इसलिए घसीटा था, क्योंकि वह एक आढ़ती है और मांग करने पर रुपये दे सकता है।


एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि एक पुरानी एफआईआर में सतीश का नाम शामिल था। शिकायतकर्ता व जिन पर आरोप लगे थे, उन्हें जांच के लिए कार्यालय में बुलाया था। जैसे ही मेज की ओर आया तो नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed