फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students will show their skills in painting competition today

Kaithal News: चित्रकला स्पर्धा में आज हुनर दिखाएंगे विद्यार्थी

Sat, 21 Sep 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Students will show their skills in painting competition today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऊर्जा संरक्षण पर भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड की ओर से शिक्षा विभाग के माध्यम से शनिवार को जिलेभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने दी है।

उन्होंने बताया कि इसमें जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। जिले में करीब एक हजार स्कूलों में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले ग्रुप में जिसका नाम ए दिया है। इसमें कक्षा पांचवीं, छठी और कक्षा सातवीं के विद्यार्थी और दूसरा ग्रुप, जिसका नाम बी नाम दिया है। उसमें कक्षा आठवीं से 10वीं के सभी विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता स्कूल मुखिया की ओर से स्कूल स्तर पर ही आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का विषय ऊर्जा का संरक्षण पर्यावरण का अनुरक्षण तथा ऊर्जा की बचत पर्यावरण की रक्षक रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके लिए खंड संसाधन संयोजक, जिला सहायक परियोजना संयोजक, सीआरसी हेड, सभी एबीआरसी व सभी बीआरपी को दो सरकारी व दो निजी विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा। बीबीएमबी पेंटिंग के खंड नोडल भी चार स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

डीईओ ने बताया कि राज्य स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए 50 बेहतर पेंटिंग का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दोनों ग्रुपों के प्रतिभागियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 30 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 20 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।


राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 30 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed