फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students will become cultured through homework during winter vacations.

Kaithal News: शीत अवकाश में गृह कार्य से संस्कारवान बनेंगे विद्यार्थी

Sat, 04 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students will become cultured through homework during winter vacations.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो चुका है, जो 15 जनवरी तक चलना है। इसके लिए विद्यार्थियों को जो गृहकार्य दिया गया है, उससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ संस्कारवार बनेंगे। विद्यार्थियों को लिखने या रटने की प्रवृति का नहीं, अनुभव आधारित गृह कार्य दिया गया है। अवकाश के दौरान विद्यार्थी अपने पुरखों की जानकारी भी हासिल करेंगे जिसमें उनके अभिभावक सहयोग करेंगे।

अवकाश से पहले संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश के लिए गृहकार्य देने के साथ अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया था। स्कूलों में एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। विद्यार्थियों को गृ़ह कार्य देने के लिए पिछले सप्ताह ही बाल वाटिका-तीन से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए संवाद (पीटीएम) कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थी अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे थे।
विज्ञापन


अध्यापकों ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही संस्कारवान बनाने के लिए इस बार गृह-कार्य में बदलाव किया है। अध्यापकों ने अभिभावकों को गृह कार्य में किए बदलाव के उद्देश्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतकालीन अवकाश में अहम रहेगी परिवार की भूमिका ः शीतकालीन अवकाश के लिए दिए गए गृह-कार्य में विद्यार्थी के साथ परिवार की भूमिका अहम होगी। इसमें नाना-नानी, दादा-दादी व घर के वरिष्ठ सदस्य मेंटर की भूमिका अदा करते हुए अपने अनुभव के आधार पर नई पीढ़ी को संस्कार, मार्गदर्शन, दक्षता, कौशल व्यवहार कुशलता प्रदान करेंगे। यह गतिविधियां विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने, गणना कौशल देने के साथ आंकलन लगाना, एकीकरण, कहानी कहना, प्रस्ताव बनाना, देखना व समझना भी सिखाएंगी।

अपनी पीढियों की जानकारी हासिल करेंगे विद्यार्थी ः शिक्षा विभाग की तरफ से तैयार गृहकार्य में विद्यार्थियों को अपनी पीढि़यों, उनकी परंपरा, खान-पान से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी। गृह-कार्य ऐसे तैयार किया है, जिसमें विद्यार्थी मोबाइल व टेलीविजन से दूरी बनाए रखें व व्यस्त रह सकें। ध्यान रखा गया है कि गृह कार्य परिवार के बड़े सदस्यों के बिना पूरा होना संभव न हो। सभी गतिविधियां सर्द मौसम व सुरक्षा को देखते हुए तैयार की गई हैं।


शिक्षा विभाग की ओर से इस बार शीतकालीन अवकाश के लिए विद्यार्थियों को दिए गए गृह-कार्य में बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए दिया गया गृहकार्य अनुभव आधारित विभिन्न गतिविधियों पर आधारित होगा। इससे न केवल बच्चे संस्कारवान बनेंगे, बल्कि उनकी लिखने व रटने की प्रवृति दूर होगी। सभी गतिविधियां सर्द मौसम व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। - सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, कैथल।

अभिभावकों को सौंपीं ये जिम्मेदारियां
n
रात 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें, स्कूल डायरी देखने के लिए 30 से 45 मिनट निकालें व गृह-कार्य पूरा करवाएं।

n
रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखें। उन विषयों का खास ध्यान रखें, जिसमें वह कमजोर है।

n
सुबह जल्दी उठने की आदत डालें व ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दें।

n
सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में बच्चों को शामिल करवायें, यह सीखने के शानदार अनुभव उपलब्ध करवाते हैं।

n
बच्चे में पौधे लगाने व उनका ख्याल रखने की आदत का विकास करें।

n
सोने के समय बच्चों को पंचतंत्र, तेनालीराम की शिक्षाप्रद कहानी और साहित्यिक, जातक, धार्मिक कथायें भी सुनाएं।

n
बच्चे की प्रतिभा का पता लगाकर उसे निखारने में सहायता करें। इसकी जानकारी कक्षा अध्यापक को अवश्य दें।

n
पर्यावरण संरक्षण के लिए कचरा प्रबंधन के महत्व का ज्ञान दें।

n
हर रविवार खाने की ऐसी चीज बनाएं जो बच्चों को पसंद हों, इसमें उन्हें मदद करने को कहें।

n
बच्चों के पूछे सवाल का जवाब दें, जानकारी न होने पर कक्षा अध्यापक की सहायता लें।

n
अनुशासन और जीने के बेहतर तरीके बताएं और सही व गलत का अंतर समझाएं।

n
बच्चों में स्वयं पढ़ने व सीखने की आदत डालें। आप भी उनकी पाठ्यपुस्तकें पढ़े।

n
बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दें, ताकि वह जीवन में सफल और अच्छे इंसान बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed