फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students will be nominated for Inspire Award Standard Scheme

Kaithal News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए होगा विद्यार्थियों का नामांकन

Mon, 18 Aug 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 18 Aug 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
Students will be nominated for Inspire Award Standard Scheme
कैथल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों के नामांकन के लिए विशेष पहल की जा रही है। जिले के स्कूलों के विद्यार्थियों का नॉमिनेशन करने के लिए जिला के विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार को अधिकृत किया गया है, जो प्रत्येक खंड पर जाकर विज्ञान प्राध्यापकों एवं अध्यापकों की बैठक लेंगे। ये जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने दी।
विज्ञापन

वहीं विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार की ओर से खंड स्तर पर रविवार को सभी पीजीटी एवं टीजीटी (विज्ञान) अध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अध्यापकों को योजना की रूपरेखा, पात्रता मानदंड एवं नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की, ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि यदि इस योजना में किसी विद्यार्थी का आइडिया सिलेक्ट होता है तो उसे मॉडल बनाने और विज्ञान प्रदर्शनी में पार्टिसिपेट करने के लिए 10 हजार रुपये भारत सरकार की ओर से दिए जाएंगे। उन्होंने 381 साइंस प्राध्यापकों एवं अध्यापक की बैठक लेकर उन्हें विज्ञान प्रयोगशाला के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने प्रयोगशाला उपकरणों के सही प्रयोग की विधि, स्टॉक रजिस्टर के उचित रख-रखाव, साइंस किट के प्रभावी उपयोग तथा गतिविधि रजिस्टर (Activity Register) तैयार करने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सभी विज्ञान प्राध्यापक और अध्यापक को प्रेरित एवं जागरूक किया, ताकि विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं का अधिकतम उपयोग हो सके और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में खंड अनुसार निम्न प्राध्यापक अध्यापकों ने भाग लिया -
कलायत 45
पूंडरी 72
सीवन 47
चीका 50
कैथल 116
राजौंद 51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed