{"_id":"62e82b40f954c46182261810","slug":"students-waited-the-portal-was-able-to-run-in-the-evening-kaithal-news-knl116552938","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने किया इंतजार, शाम को चल पाया पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने किया इंतजार, शाम को चल पाया पोर्टल
विज्ञापन
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि पहले दिन पोर्टल देर से खुलने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे तक पोर्टल खुलना था, लेकिन यह शाम चार बजे खुला। इसके कारण पहले दिन नाममात्र ही आवेदन हो पाए। कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं सुबह से ही पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। इसके बाद शाम को पोर्टल खुला।
इस दौरान कुछ विद्यार्थियों के आवेदन किए। इसमें आरकेएसडी कॉलेज के लिए 100, आईजी महिला कॉलेज में 80 और राजकीय कॉलेज में महज 50 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। विभाग ने इस बार आवेदन करने वाले विद्यार्थी से 100 रुपये पंजीकरण फीस लेने का निर्णय लिया है, जबकि आवेदन के समय पहचान पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। गौरतलब है कि जिले में 15 कॉलेजों में करीब 9500 सीटें हैं। जबकि इसके मुकाबले करीब 15 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। इस स्थिति में इस बार दाखिला लेने के विद्यार्थियों में खूब मारामारी होगी।
कॉलेजों में बनाए गए हैं सहायता केंद्र
दाखिला प्रक्रिया के तहत शहर के सभी कॉलेजों में भी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत आरकेएसडी कॉलेज में कोर्स के अनुसार अलग-अलग सहायता केंद्र बनाए गए हैं। कॉलेज के प्रवक्ता अशोक अत्रि ने बताया कि आवेदन के लिए कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। पहले दिन पोर्टल न चलने की स्थिति में सहायता केंद्र शुरू नहीं किया गया। मंगलवार से सहायता केंद्र पर स्टाफ सदस्य लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
...
आठ अगस्त तक होगा पंजीकरण
आईजी महिला कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। कॉलेज प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के तहत दाखिले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। छात्राएं आठ अगस्त तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकती हैं।