{"_id":"65cbdf86e29aad4b2000f229","slug":"students-visited-pinjore-kaithal-news-c-18-1-knl1004-326206-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने पिंजौर का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने पिंजौर का किया भ्रमण
Wed, 14 Feb 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसक्यूएफ ऑटोमोबाइल विषय के छात्रों को एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण के लिए हिंदुस्तान मशीन टूल्स लिमिटेड पिंजौर में ले जाया गया। इंडस्ट्री में स्वामी बाबू असिस्टेंट जनरल मैनेजर व लोकेश कुमार ऑफिसर एचआर ने विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं एचएमटी इंडस्ट्री के बारे जानकारी दी। वर्कशॉप सुपरवाइजर अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को इंडस्ट्री में बनने वाली विभिन्न मशीनों के बारे में जानकारी दी। संदीप मुखर्जी जनरल मैनेजर एचएमटी ने विद्यार्थियों का फीडबैक लिया। प्रधानाचार्य अशोक जिंदल प्रबंधन का आभार जताया है। प्राध्यापक पिक राज, अध्यापक संदीप सिंह व अभिभावक हंसराज मौजूद रहे। संवाद