फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students took oath to stay away from drugs

Kaithal News: विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की ली शपथ

Sat, 12 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students took oath to stay away from drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। यह कार्यक्रम जाट स्कूल कैथल, नेशनल स्कूल कैथल, सनराइज स्कूल कुतुबपुर, सरकारी स्कूल कुतुबपुर व रामा स्कूल कुतुबपुर में आयोजित किए गए।

इस दौरान एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल व एसपीओ प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन जाता है। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं—पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक कार्यों में भाग लेकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें यह भी समझाया गया कि वे खुद नशे से दूर रहें और साथ ही अपने परिवार व आस-पड़ोस में भी लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

पुलिस की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और यदि वे नशे की गिरफ्त में आ गए तो उसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ सकता है। अतः प्रत्येक विद्यार्थी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इससे बचाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त रहने की शपथ ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed