{"_id":"67b38d6b70589587f804c811","slug":"students-said-good-marks-will-be-given-on-answering-questions-kaithal-news-c-18-1-knl1004-583929-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थी बोले- सवालों के उत्तर पर अच्छे आएंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थी बोले- सवालों के उत्तर पर अच्छे आएंगे अंक
Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होने के बाद सोमवार को 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा हुई। 10वीं का संगीत और 12वीं का फिजिकल एजुकेशन का पेपर बच्चों ने दिया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। परीक्षा देने आए बच्चों ने बताया कि सभी सवालों के उत्तर दिए हैं। उनके अच्छे अंक आएंगे।
गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए पूरे जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को 10वीं कक्षा में अंग्रेजी की परीक्षा व 12वीं कक्षा में इंटरप्रोनशिप विषय की परीक्षा हुई थी।
बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा में स्कूल की वर्दी में आना अनिवार्य किया गया है। वहीं, विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी आभूषण, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर जैसी चीजों को साथ में न लाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को दूसरे दिन करीब आठ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अब 10वीं कक्षा का 18 फरवरी को ब्यूटी एंड वेलनेस, 22 फरवरी को संस्कृत/फ्रेंज, 25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 27 फरवरी को उर्दू, 28 फरवरी को हिंदी, एक मार्च को पेंटिंग, तीन मार्च को हेल्थ केयर, पांच मार्च को एलिमेंट ऑफ बिजनेस, दस मार्च को गणित, 13 मार्च को गृह विज्ञान, 17 मार्च को पंजाबी और 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा होगी।
इसके साथ ही 12वीं कक्षा की 18 फरवरी को म्यूजिक, 21 फरवरी को फिजिक्स, 22 फरवरी को बिजनेस स्टडी, 24 फरवरी को ज्योग्राफी, 27 फरवरी को रसायन विज्ञान, 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को योगा, 15 मार्च को हिंदी, 19 मार्च को इकोनॉमिक्स, 22 मार्च को राजनीति विज्ञान, 24 मार्च को संस्कृत, 25 मार्च को जीव विज्ञान,
26 मार्च को अकाउंट, 27 मार्च को सोशलॉजी, 29 मार्च को कंप्यूटर साइंस, एक अप्रैल को इतिहास, तीन अप्रैल को गृह विज्ञान व चार अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
इस बार विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए सीबीएसई मनो सामाजिक परामर्श दिया जा रहा है। यह परामर्श चार अप्रैल तक जारी रहेगा। इसमें परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परिणाम के बाद तनाव मुक्त रखने के लिए परामर्श दिया जा रहा है। सोमवार को भी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। - अंजू गंभीर, जिला कोऑर्डिनेटर सीबीएसई, कैथल।