फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students of Government College Rajound will soon get a building

Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय राजौंद के विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा भवन

Mon, 04 Sep 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 Sep 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Students of Government College Rajound will soon get a building
कैथल। राजकीय महाविद्यालय राजौंद के विद्यार्थियों को अब जल्द ही कॉलेज का भवन मिल जाएगा। जमीन मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने भवन के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से फिलहाल कॉलेज की इमारत के लिए कागजी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने भवन के निर्माण के लिए अनुमानित राशि का विवरण तैयार कर लिया है और जल्द इसे मुख्यालय को भेजा जाएगा। इस विवरण में कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या, कक्षा कक्ष और अन्य सुविधाओं की उपलब्ध शामिल है। इसके अलावा भवन की मंजिलें, कमरों, शौचालय, पुस्तकालय, सेमिनार हॉल व पार्किंग पर आने वाले खर्च की अनुमानित राशि का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस समय कॉलेज की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाई जा रही हैं। कॉलेज में बीए प्रथम से लेकर तृतीय वर्ष तक 200 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 2021 में शुरू हुए सत्र के विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर जा चुके हैं। हालांकि विद्यार्थियों ने कॉलेज के भवन निर्माण के लिए कई बार प्रशासन और स्थानीय नेताओं से मांग की है, लेकिन अभी तक इसे तैयार नहीं किया जा सका। जींद मार्ग पर बनने वाले इस कॉलेज के लिए गांव बीरबांगडा की ओर से सात एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस कॉलेज में आसपास के 30 से अधिक गांवों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। अब सिर्फ भवन निर्माण शुरू होने का इंतजार है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जगबीर सिंह ने बताया कि विभाग ने कॉलेज के भवन निर्माण क लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनुमानित राशि का विवरण तैयार किया जा रहा हैं, जिसे जल्द ही मुख्यालय को भेजा जाएंगे। स्वीकृत मिलने के साथ ही निर्माण से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed