{"_id":"675b3b9c0282338f0202bb07","slug":"students-made-posters-and-bandanawar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-538628-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने बनाए पोस्टर और बंदनवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने बनाए पोस्टर और बंदनवार
Fri, 13 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरोही आदर्श माध्यमिक विद्यालय ग्योंग जिला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय भाषा उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्सव के दौरान सुंदर पोस्टर, पेटिंग्स बनाई।
हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने बताया कि महाकवि सुब्रमण्य भारती की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक सप्ताह तक ‘भारतीय भाषा उत्सव’ मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष इस कार्यक्रम का विषय ‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ निर्धारित किया गया।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय भाषा उत्सव 2024 के माध्यम से यह संदेश देना चाहा है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
डॉ चावला ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्सव के दौरान बहुत ही सुंदर पोस्टर, पेटिंग्स तैयार की। इनके माध्यम से यही संदेश प्रदान किया गया है कि भाषाएं भले ही अनेक हों, परंतु उनमें निहित भाव एक ही होता है। विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच यह भी संदेश देती है कि हमें सभी भाषाओं का आदर सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बंदनवार और तोरण भी तैयार किया गया। इसमें अलग-अलग प्रान्तों में अभिवादन के लिए प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को दर्शाया गया है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के अरुण, मुस्कान, जाह्नवीं, भावना, कशिश, रिया, रूहानी, रितिका, तमन्ना, निकिता,वंशिका आदि ने इस भारतीय भाषा उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया।