{"_id":"65f761c0c8d700e95907cf27","slug":"students-made-artworks-kaithal-news-c-18-1-knl1004-350029-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने बनाईं कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने बनाईं कलाकृतियां
Mon, 18 Mar 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में फन-फेयर उत्सव की धूम रही। फन-फेयर उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कलात्मक, रचनात्मक व कला-एकीकृत प्रतिमा का प्रदर्शन था। विद्यार्थियों ने विज्ञान व गणित के मॉडल समेत कई कलाकृतियां बनाईं।
सीबीएसई द्वारा निर्धारित अखंड भारत की एकता को दिखाने के लिए हरियाणा व मणिपुर राज्य का तुलनात्मक अध्ययन भी प्रदर्शनी के माध्यम से किया। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों के माता-पिता के लिए मी गेम्स का आयोजन किया। बच्चों के लिए भी उनकी आयु-वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूड-कार्नर रहा। प्रबंधक समिति के पूर्व चेयरमैन साकेत मंगल, आरवीएस चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला, जनरल सेक्रेटरी पंकज बंसल, नरेश शोरेवाला, जगदीश कोलिया, सुशील कुमार, विपुल सराफ, गौरव मंगला, राजेश कुमार, राम निवास जैन, प्रवीन जैन, श्रवण कुमार, संजय गोयल ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी ने बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा गया। प्राचार्य प्रीती शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों की प्रतिभा को उजागर करते हैं।