फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students learned the importance of historical monuments

Kaithal News: विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहरों का जाना महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Students learned the importance of historical monuments
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत सोमवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को देखा और उनका महत्व जाना। इस भ्रमण में 35 विद्यार्थियों शामिल थे। वह अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जयबीर ढांढीवाल के नेतृत्व में शिमला गए थे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने शिमला का उपनिवेशकालीन इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने जाखू मंदिर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी, क्राइस्ट चर्च और रिज मैदान का अवलोकन किया। सबसे पहले विद्यार्थी जाखू मंदिर गए। इसके बाद विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश विधानसभा गए, जहां उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को देखा और समझा। विद्यार्थी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी पहुंचे जो पूर्व में वायसराय लॉज के नाम से जाना जाता था। यहां उन्होंने भारत के उप निवेशकालीन अतीत को समझा। इसके बाद उन्होंने क्राइस्ट चर्च में नीओ-गॉथिक वास्तुकला को देखा और साहित्यिक संदर्भों को महसूस किया। वहीं रिज मैदान पर छात्रों ने शिमला की सांस्कृतिक जीवंतता को महसूस किया। डॉ. जयबीर ढांढीवाल के मार्गदर्शन में और कैलाश व मीनू वधावन के सहयोग से यह यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस मेहला ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संस्थान की समग्र शिक्षा और अकादमिक-सांस्कृतिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजबीर पराशर ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और इसे बौद्धिक दृष्टि से समृद्ध बनाने वाला अनुभव बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी अकादमिक अध्ययन को वास्तविक जीवन से जोड़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गीता गोयल, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. मंजुला गोयल, डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. नरेश गर्ग, अंजलि, ऋचा लांग्यान और डॉ. एसपी वर्मा ने की और विद्यार्थियों को जीवन और अध्ययन के बीच सेतु बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed