फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students gave the message of de-addiction through drama

Kaithal News: छात्रों ने नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश

Wed, 23 Apr 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of de-addiction through drama
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त हरियाणा के संदेश को लेकर कैथल पहुंची साइक्लोथॉन यात्रा मंगलवार दोपहर बाद पुलिस लाइन कैथल में पहुंची। जहां सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुति से बच्चों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया।

बच्चों ने यमराज के पृथ्वी भ्रमण के दौरान पृथ्वी पर मिले नशे पर नाटक का मंचन किया गया। यमराज का रूप धारण किए बच्चे ने धरती वासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और उन्हें नशा न करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने समाज में स्कूलों, ढाबों सहित सामान्य जनजीवन में बढ़ते जा रहे नशे के कारण समाज पर पढ़ रहे दुष्प्रभाव की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन


इससे पहले सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने नशे को लेकर अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें कैथल के कलाकारों द्वारा बनाए गए लोकगीत-नशे की लत न युवाओं को तबाह बनाया है..इसलिए सीएम साहब नै नशा मुक्ति अभियान चलाया है..., के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा भी इन कलाकारों ने कई अन्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में कैथल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों से ठीक हो गए पीड़ित की आपबीती पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। पीड़ित ने बताया कि किस तरह ने नशे ने उनके घर उजाड़ दिए, पति-पत्नी के तलाक हो गए और भी घर में काफी नुकसान हुआ। जब से वे नशा मुक्ति केंद्रों में आए हैं, तभी से उनकी नशे की लत छूटनी शुरू हुई और अब उनके घरों की हालत ठीक हो गई है। इस फिल्म के माध्यम से इन सभी ने लोगों से नशा न करने की अपील की।


इस अवसर पर आरटीए गिरीश अरोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सैनी, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, प्रवीन थरेजा, महिपाल पठानिया, ड्रामा निरीक्षक रामफल शर्मा, जयपाल, रविदत्त, प्रदीप, मनोज, जगदीश, मदन, रामफल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed