{"_id":"67a8f214faffcf291f0a50ba","slug":"students-are-enthusiastic-about-the-program-to-discuss-the-exam-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127664-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
विज्ञापन
कैथल। जिले के तितरम गांव स्थित पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। सभी स्कूलों में सोमवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किया गया यह कार्यक्रम जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहा है।
पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रा सिमरनदीप, खुशी, जसविंदर कौर, अलीशा, काजोल व छात्र आर्यन, शक्ति, सुमित और गौरव ने कहा कि वे इस कार्यक्रम से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि पहले परीक्षा उन्हें एक विशाल समुद्र की तरह लगती थी और इससे उनमें परीक्षाओं का डर हमेशा बना रहता था। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से छात्रों से सीधी बातचीत शुरू की और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए, तब से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले उन्हें लगता था कि परीक्षा को लेकर सिर्फ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को ही चिंता रहती है। इस कार्यक्रम से उन्हें यह एहसास हुआ कि सरकार भी विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए प्रयासरत है।
ऐसे कार्यक्रमों से मिलती है नई ऊर्जा
छात्रा सिमरनदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम चलाया है, जो विद्यार्थियों के लिए बहुत सराहनीय कदम है। इससे हमें नई ऊर्जा मिलती है। पहले मुझे लगता था कि परीक्षा की चिंता सिर्फ हमारे शिक्षकों और अभिभावकों को होती है, लेकिन अब समझ आया कि हमारी सरकार भी हमारे भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
पढ़ाई के दौरान तनाव से दूर रहें
छात्रा शक्ति ने कहा कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों पर बहुत चिंता का बोझ बढ़ जाता है। जिससे पढ़ाई में बाधा आती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से हमें यह सीखने को मिला कि परीक्षा के समय किस तरह पढ़ाई करनी चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए।
विद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया-
पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल सुचिता गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्सुकता और उत्साह है। विद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम को देखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। बताया कि 15 फरवरी से कक्षा 10वीं और 21 फरवरी से कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, जिसके लिए सभी विद्यार्थी पूरी तरह तैयार हैं और मानसिक रूप से भी मजबूत हैं। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डीसी गुप्ता, ब्रह्मजीत, विकास राजौरा, एस श्रीनिवास, मयंकर, विकास यादव और वीरेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए जागरूक किया और उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं।