फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strike hits garbage dump at Surat, Pag-Pag in Bigari city

Kaithal News: हड़ताल ने बिगाड़ी शहर की सूरत, पग-पग पर लगे कचरे के अंबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Strike hits garbage dump at Surat, Pag-Pag in Bigari city
शहर के जाट कालेज के सामने फैला कचरा। संवाद
कैथल। शहर में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कर्मचारियों की इस हड़ताल से पूरे शहर की सूरत बिगड़ गई है। मुख्य बाजारों से लेकर रिहायशी कॉलोनियों तक, शहर के कोने-कोने में गंदगी बिखरी है। सड़कों के किनारे और मुख्य चौराहों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं जिससे उठने वाली भयंकर बदबू ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

कचरा न उठने से परेशान जनता लगातार प्रशासन से गुहार लगा रही है। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठवाने के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर यह काम सिर्फ खानापूर्ति तक ही सिमट कर रह गया है। शहर के कुछ गिने-चुने हिस्सों से ही एक बार नाममात्र का कचरा हटाया गया। बारिश के मौसम में इस गंदगी के कारण अब शहर में महामारी और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी तेजी से मंडराने लगा है।
विज्ञापन

30 तक बढ़ाई हड़ताल
कर्मचारी संघ ने इस हड़ताल की अवधि को अब 30 अगस्त तक बढ़ा दिया है। कर्मचारियों के इस कड़े रुख के बाद शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई है। कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवचरण ने कहा कि सरकार और प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी सभी मांगें पूरी तरह से मान नहीं ली जातीं, तब तक यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। कर्मचारी संघ का कहना है कि वे शहरवासियों को होने वाली परेशानी के लिए माफी चाहते हैं लेकिन अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए उनके पास आंदोलन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

शहर के जाट कालेज के सामने फैला कचरा। संवाद

शहर के जाट कालेज के सामने फैला कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed