{"_id":"671aa114df612515b60085e4","slug":"strictness-continues-stubble-burning-reduced-kaithal-news-c-18-1-knl1004-506622-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीएसपी पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीएसपी पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप
Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव सींह के रहने वाले एक युवक ने डीएसपी मुख्यालय पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि वह एक मामले की शिकायत लेकर डीएसपी के पास गया था, लेकिन उसकी सुनवाई करने की बजाय उसे ही धक्के मारकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया।
युवक ने आरोप लगाया कि डीएसपी ने उसे धमकी दी है कि वह उसे किसी केस में फंसा देगा। वहीं मामले पर डीएसपी बीरभान का कहना है कि युवक ने एक एससी/एसटी का केस दर्ज करवाया था।
पुलिस ने जांच करते हुए उक्त मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार भी कर रखा है। तीन की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिन्हें पुलिस लोकेशन के जरिये ढूंढ रही है। युवक को किसी ने भी धक्का नहीं मारा। वह युवक केवल अपनी बात पर अडिग रहता है, पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं करता।
विज्ञापन
डीएसपी का कहना है कि रिकॉर्ड के आधार पर जो पुलिस कार्रवाई करती है उसको नहीं मानता, उल्टा अपने तरीके से किसी को भी गिरफ्तार करने के लिए कहता है, जो नियमानुसार सही नहीं है। युवक धमकी देता है कि अगर आपने उसके कहने से काम नहीं किया तो वह यहीं आत्महत्या कर लेगा। बोलता है कि मेरे को लिखकर दो कि आप कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लोगे। पुलिस उसे लिखकर नहीं दे सकती है।