{"_id":"6709b06d3f52737d3f062084","slug":"stop-buying-from-those-who-throw-paddy-on-the-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-497002-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क पर धान डालने वालों की खरीद बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क पर धान डालने वालों की खरीद बंद
Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मार्केट कमेटी की ओर से शहर की अनाज मंडियों में धान डालने वाले आढ़तियों पर कार्रवाई जारी है। सड़क पर धान डालने वाले आढ़तियों की खरीद बंद करने के साथ तीन आढ़तियों के लाइसेंस भी रद्द किए जा चुके हैं। इन तीनों आढ़तियों ने नोटिस मिलने के बावजूद सड़क से धान नहीं हटाया था।
इनके अलावा दो दिन पहले सड़क पर धान गिराने पर 15 आढ़तियों को नोटिस दिए गए थे। इनकी खरीद बंद करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि राइस मिलरों की ओर से खरीद भी शुरू की गई है। इसके बावजूद मंडियों में जाम की स्थिति से कोई राहत नहीं मिल सकी है। वहीं, अभी तक राजौंद में भी राइस मिलरों ने खरीद शुरू नहीं की है। ऐसे में उठान धीमा होने के चलते परेशानी हो रही है।
अभी तक जिले की मंडियों में गत दिवस तक दो लाख 49 हजार 750 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 32 हजार 303 एमटी, हैफेड ने 52 हजार 850 एमटी व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 63 हजार 585 एमटी धान खरीदा है। इसके साथ ही 60 हजार 950 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
रविवार को नहीं होगी बोली
शहर की तीनों मंडियों में उठान की समस्या को देखते हुए नई अनाज मंडी एसोसिएशन ने 13 अक्तूबर यानि रविवार को धान की बोली न करने का फैसला लिया है। अतिरिक्त अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान साेहन ढुल ने बताया कि रविवार को धान की कोई सरकारी बोली नहीं होगी। इस दौरान सिर्फ लदाई का कार्य रहेगा। किसी भी ट्रैक्टर ट्राली को प्रशासन की ओर से अंदर नहीं आने दिया जाएगा। नई अनाज मंडी, अतिरिक्त अनाज मंडी व ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम पांच बजे से रविवार को रात्रि 12 बजे तक अनाज मंडी में माल की आवक और कोई तुलाई नहीं होगी।
मार्केट कमेटी के सचिव बसाऊ राम ने बताया कि सड़क पर धान डालने वाले 15 आढ़तियों को दो दिन पहले ही नोटिस दिए गए है। इस दौरान तीन आढ़तियों ने नोटिस के बावजूद कमेटी के आदेश नहीं माने। इसके बाद लाइसेंस बंद किए गए हैं। वहीं, अभी भी जो आढ़ती मार्केट कमेटी के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। उनका माल लिखना बंद कर दिया है। न ही उनके माल की खरीद की जा रही है।
मंडियों में खरीद 11 तक
अनाज मंडी
धान खरीद
अरनौली मंडी
4163 एमटी
बाबा लदाना मंडी
1619 एमटी
भागल मंडी
1001 एमटी
ढांड 22507 एमटी
पुरानी मंडी कैथल 3752 एमटी
नई अनाज मंडी
29339 एमटी
अतिरिक्त नई अनाज मंडी
34783 एमटी
कलायत मंडी 1155 एमटी
कौल मंडी
1938 एमटी
पाई मंडी 1359 एमटी
पूंडरी
16561 एमटी
राजौंद
1476 एमटी
रामथली 10072 एमटी
सीवन मंडी 12365 एमटी
ट्रांसपोर्ट नगर कैथल मंडी 971 एमटी
गुहला
15939 एमटी
उठान में किसी भी तरह की देरी न करें अधिकारी : डीसी
कैथल। डीसी डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मंडियों में सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को संतुष्ट करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को संतुष्ट करके भेजे व उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करें। उन्होंने मार्केट कमेटी कैथल के कार्यालय में मंडी में अब तक कितनी उठान हुई है व अब तक कितनी खरीदारी हुई व कितना भुगतान दिया है, इन सबके संदर्भ में अधिकारियों से जानकारी ली।
डीसी ने कहा कि धान का सीजन पूरे जोरों पर हैं, जो भी मंडियों में आवक हो रही है, उसकी खरीद जल्द से जल्द करने के साथ-साथ उसका उठान भी समयबद्ध किया जाए। किसानों को भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाए। किसान 12 अक्तूबर यानि शनिवार सायं पांच से लेकर रविवार रात 12 बजे तक मंडियों में धान न लेकर आए, ताकि खरीदे गए धान का ज्यादा से ज्यादा उठान किया जा सके। कहा कि उठान में किसी भी तरह की देरी न करें। संवाद