फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stepping beyond the threshold of their homes transformed the lives of thousands of women.

Kaithal News: घर की चौखट से निकलकर बदली हजारों महिलाओं की जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stepping beyond the threshold of their homes transformed the lives of thousands of women.
अमर राविश। स्वयं
कैथल। कभी एक साधारण गृहिणी व शिक्षिका की तरह परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली अमर राविश अब हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनका मानना है कि यदि एक महिला खुद पर विश्वास कर ले, तो वह न केवल अपना जीवन बदल सकती है बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन


वर्ष 2006 में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के दौरान उन्होंने योग और प्राणायाम को अपनाया। इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से नया आत्मविश्वास मिला। इसी आत्मविश्वास ने उन्हें बाहर निकलकर समाज के बीच काम करने की प्रेरणा दी। बाद में स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


अमर राविश बताती हैं कि उस समय गांवों और कस्बों में अधिकांश महिलाएं घर से बाहर निकलने में झिझकती थीं। समाज में महिलाओं के सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। कई बार लोगों की बातें और आलोचनाएं भी सुननी पड़ीं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। धीरे-धीरे महिलाएं उनके साथ जुड़ती गईं और उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज वे महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी हैं। उनके प्रयासों से अनगिनत महिलाएं न केवल समाज से जुड़ीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ीं। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली अनेक महिलाएं आज स्वयं प्रशिक्षण देकर सम्मानजनक आजीविका कमा रही हैं। कुछ प्रशिक्षित महिलाएं विदेशों तक में अपनी पहचान बना चुकी हैं।


अमर राविश कहती हैं कि किसी भी महिला की सबसे बड़ी ताकत उसका आत्मविश्वास होता है। यदि परिवार का साथ और खुद पर भरोसा हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि एक छोटा-सा कदम न केवल अपनी बल्कि हजारों अन्य महिलाओं की जिंदगी में भी बदलाव ला सकता है।

अमर राविश। स्वयं

अमर राविश। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed