फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stayed for two days, then suddenly changed the place of BJP state level meeting

Kaithal News: दो दिन प्रवास, फिर अचानक बदला बीजेपी प्रदेशस्तरीय बैठक का स्थान

Mon, 15 May 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Stayed for two days, then suddenly changed the place of BJP state level meeting
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कैथल प्रवास के तीसरे दिन रविवार को कैथल में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय बैठक अज्ञात कारणों के चलते कैथल की बजाए पंचकूला में की गई। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष दौरे के अंतिम दिन शनिवार की रात को जिला भाजपा कार्यालय कपिल कमल में जिला संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि अधिकतर नेता व पदाधिकारी पंचकूला में हैं तो बैठक पंचकूला में कर दी गई।
विज्ञापन

विदित रहे कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शुक्रवार व शनिवार को कैथल में दो दिन के प्रवास पर थे। उन्होंने दौरे के पहले दिन कैथल व गुहला, दूसरे दिन पूंडरी व कलायत हलका में जाकर कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात की। साथ ही राजनीतिक स्थिति की जानकारी जुटाई। तीसरे दिन रविवार को जिला भाजपा कार्यालय कपिल कमल में प्रदेश स्तरीय बैठक प्रस्तावित थी, जिसकी जानकारी स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत में दी थी, लेकिन रविवार सुबह पता चला कि यह बैठक कैथल की बजाए पंचकूला में होगी। सूत्रों का कहना है कि दोनों दिन के आयोजन से कैथल विधायक लीला राम की दूरी भी इस बैठक के स्थान बदलने का एक कारण हो सकती है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बैठक के कैथल की बजाए पंचकूला में किए जाने के कारण पर कहा कि प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी पंचकूला ही गए हुए हैं। संभवत: इसी कारण यह बैठक पंचकूला में की गई है। इसका फैसला राज्यस्तर पर होता है, जिस कारण उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed