फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Statue installed on the newly constructed square

Kaithal News: नवनिर्माणाधीन चौक पर प्रतिमा स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Statue installed on the newly constructed square
कैथल। शहर के पिहोवा चौक के निकट समाज के लोगों ने बुधवार को नवनिर्माणाधीन चौक पर सर छोटू राम की प्रतिमा स्थापित की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने मिठाइयां भी बांटी। समाज के लोगों ने मेरा राम, छोटू राम के नारे भी लगाए। बता दें कि नगर परिषद कैथल की ओर से पिहोवा चौक के निकट स्थित किसान सर छोटू राम का नवनिर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस चौक पर स्थापित करने के लिए किसान मसीहा सर छोटू राम की प्रतिमा की आवश्यकता थी। प्रतिमा को लेकर समाज के लोग सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला से मिले तथा यहां पर मूर्ति रखवाए जाने का अनुरोध किया। समाज के अनुरोध को स्वीकारते हुए सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को सर छोटू राम की प्रतिमा समाज के लोगों को सौंप दी। समाज के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से इसे कैथल के पिहोवा चौक के निकट नवनिर्माणाधीन सर छोटू राम चौक पर स्थापित किया। प्रतिमा सौंपे जाने को लेकर समाजसेवी जगरूप ढुल और समाज के लोगों ने रणदीप सिंह सुरजेवाला का आभार जताया।
विज्ञापन


रोशन लाल पाडला ने कहा कि छोटू राम किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने किसान और कमेरा वर्ग की भलाई के लिए काम किया। सर छोटू राम की यह मूर्ति हमें उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान करती है। इस अवसर पर जगरूप ढुल, सूरज सहारण, बालकू राम, केशा राम प्योदा, सेवा सिंह कुलतारन, धर्मबीर केमिस्ट, प्रदीप कुंडू, नगर पार्षद नरेश गोगिया, निजी सचिव कपिल बंसल, जसविंद्र मलिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed