फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State level conference of Chahal Khap held on 22 March in Aleva, important meeting held in Kotada

Kaithal News: चहल खाप का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 22 मार्च को अलेवा में, कोटड़ा में हुई अहम बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
State level conference of Chahal Khap held on 22 March in Aleva, important meeting held in Kotada
गांव कोटड़ा में चहल खाप की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य।
राजौंद। चहल खाप की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक गांव कोटड़ा में आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न गांवों के गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान बलबीर सिंह चहल (बड़ौदा) ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चहल खाप का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 22 मार्च को गांव अलेवा, जिला जींद में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


वक्ताओं ने गौत्र एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों पर गंभीरता से मंथन करते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने, शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नशामुक्त और सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने चहल गौत्र से जुड़े सभी लोगों से 22 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की। इस अवसर पर बलवान कोटड़ा, दलबीर सिंह चहल (एडवोकेट), प्रताप ग्रहणा, सुरजीत हरपुरा, मुंगत दिल्लोंवाली, अमरनाथ नरड़, सुरेश नरड़, जितेंद्र बड़ौदा, रामफल बोबुआ, सुभाष कोटड़ा, लहणा कोटड़ा, मनजीत चहल (सरपंच), रामरूप चहल (रधाना), रामफल रूखी, पवन महमूपुर, रामकिशन जौली सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed