फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State government will establish 400 sports nurseries: Sandeep Singh

प्रदेश सरकार स्थापित करेगी 400 खेल नर्सरियां : संदीप सिंह

Tue, 12 Mar 2024 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
State government will establish 400 sports nurseries: Sandeep Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। सरकार में मंत्री व भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने कहा है कि खेल और खिलाड़ियों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। जल्द ही प्रदेश में 400 खेल नर्सरियां खोलने की तैयारी है। यह बात रविवार रात उन्होंने खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवेंद्र सोनू पूंडरी के निवास पर पहुंचने पर कही.

संदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां चलाकर प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर दे रही है। सरकार ने निर्णय लिया है कि जल्द ही 400 नर्सरियां और खोली जाएं ताकि और ज्यादा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों की अपेक्षा भाजपा सरकार ने खेल बजट में भी भारी वृद्धि कर खेल के प्रति अपनी अच्छी नीति को दर्शाया है।
विज्ञापन


पिछले एक साल की बात करें तो खेल प्रदेश के खेल बजट में करीब 100 करोड़ की वृद्धि की है। वर्तमान सरकार ने बिना खर्ची और बिना पर्ची के हजारों युवाओं को रोजगार देकर युवाओं का दिल जीतने का काम किया है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण देकर खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में आने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से प्रदेश का हर वर्ग खुश है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगे आने वाला समय भी भाजपा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शहर के लोगों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, प्रदेश सह-संयोजक खेल प्रकोष्ठ सरदार अवनीत वडैच पिहोवा, जिप उपाध्यक्ष कर्मवीर कौल, नपा के पूर्व प्रधान देवेंद्र चीमा, समाजसेवी अजीत सिंह, रिंकू टूर्ण, केयूके बाक्सिंग कोच राजेश कुमार, वालीबाल कोच कर्मवीर गोलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed