फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State became hub of sports due to government's sports policy: Saini

सरकार की खेल नीति से प्रदेश बना खेलों का हब : सैनी

Sat, 24 Feb 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
State became hub of sports due to government's sports policy: Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को सांसद खेल स्पर्धा के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन लोकसभा स्तर पर किया है। कुरुक्षेत्र व यमुनानगर की सभी ब्लॉकों की टीमों में से एक-एक विजेता टीम फाइनल में पहुंची है। इसी प्रकार कैथल के सभी ब्लॉकों में से एक टीम फाइनल में पहुंचेगी, जिनके बीच प्रथम स्थान पर रहने का मुकाबला होगा।

उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को इंडो फार्म का 55 हार्सपॉवर का ट्रैक्टर, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को भी ट्रैक्टर व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई अभूतपूर्व कार्य करके मिसाल कायम करने का काम किया है। सरकार की खेल नीति के परिणाम स्वरूप प्रदेश खेलों का हब बन गया है। प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनाई जिसके आज सुखद परिणाम आ रहे हैं। इस बार की एशियाई टीम में देश के 655 खिलाड़ियों में से 89 युवा हरियाणा के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में देश ने 107 पदक जीते। इनमें से 30 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर इतिहास रचा है। गत फरवरी में मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा पदक तालिका में 128 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जिनमें से 41 स्वर्ण पदक थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में अपनी खेल प्रतिभा का डंका बजाया है। देश या विदेशों में कोई भी प्रतियोगिता हो हरियाणा के खिलाड़ी वहां पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पदक जीतते हैं और नाम भी रोशन करते हैं। सांसद खेल स्पर्धा कबड्डी प्रतियोगिता में पूरे लोकसभा क्षेत्र की टीमें शामिल रही हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर व तेजबीर सिंह, रवि तारांवाली, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, सुरेश गर्ग, भाजपा नेता तुषार ढांडा, साहिल सुधा मौजूद रहे।
प्रतियोगिता की शुरूआत में रही कश्मकश

पहले दिन शुरुआत में कुछ खिलाड़ियों में खेलने पर कश्मकश रही। उन्होंने पहले खेल में हिस्सा न लेने की बात कही। उनका कहना था कि यह मुकाबला टीमों में न होकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। इस कारण खेल के शुरू होने में कुछ देरी हुई परंतु कुछ समय के बाद कोच के हस्तक्षेप के बाद यह खिलाड़ी खेल में शामिल होने के लिए राजी हुए।


खेल स्पर्धा में हलका कैथल रहा प्रथम : सुमन मलिक

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कैथल विधानसभा के हलकों की प्रतियोगिता इनमें कैथल हलका प्रथम और सीवन द्वितीय और गुहला तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम टीम को 21 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और पदक दिया। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये नगद और पदक दिया तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये नगद दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed