{"_id":"58bc5d354f1c1b5f01e7ec7f","slug":"sports-kusti-dist-keshri-sandeep-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप से सिर सजा जिला केसरी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप से सिर सजा जिला केसरी का ताज
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं का समापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खानपुर स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह जिला स्तरीय खेल स्टेडियम पट्टी अफगान में 2 दिवसीय जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। जिला केसरी संदीप गिल प्यौदा व जिला कुमार हरी सिंह अखाड़ा के सन्नी प्रजापति बने। दोनों खिलाड़ियों को जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कर्मचंद ने प्रमाण पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। जिला केसरी को 3100 रुपये व जिला कुमार को 2100 रुपये इनाम की राशि दी गई। विजेता खिलाड़ी 15 से 17 मार्च के बीच जींद में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
जिला केसरी के लिए फाइनल मुकाबला हरी सिंह अखाड़ा के अमन व प्यौदा के पहलवान संदीप गिल प्यौदा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में संदीप ने अमन को खाता भी नहीं खोलने दिया और यह मुकाबला जीत लिया। वहीं जिला कुमार का फाइनल मुकाबला हरी सिंह अखाड़े के सन्नी प्रजापति व हरी सिंह अखाड़ा के ही अमन के बीच होना था। लेकिन एक ही अखाड़ा के होने के कारण अमन ने सहमति से सन्नी को विजेता मान लिया। अन्य वर्गों में प्रथम रहे खिलाड़ी को प्रमाण पत्र 200 रुपये व द्वितीय रहे खिलाड़ी को 100 रुपये नकद राशि के रूप में इनाम दिए गए। इस मौके पर कोच जसवंत सिंह, कोच संजय, देवेंद्र कोच, चेतन कोच, गुरमीत कोच, कोच अश्वनी, कोच राजेंद्र सिंह, राजेश व सुपरीटेंडेंट शीषपाल उपस्थित थे।
मुकाबलों में अंडर 18 आयु वर्ग के 42 किलो भार वर्ग में अमित रमायणा, 46 किलो भार वर्ग में अभिषेक जाखौली, 50 किलो भार वर्ग में सत्यवान जाखौली, 54 किलो भार वर्ग में अमित कैलरम, 58 किलो भार वर्ग में सचिन रमायणा, 63 किलो भार वर्ग में मनीष जाखौली, 69 किलो भार वर्ग में विकास जाखौली, 76 किलो भार वर्ग में सुमित जाखौली प्रथम रहे। उधर सीनियर वर्ग जिला केसरी व जिला कुमार मुकाबलों में 50 किलो भार वर्ग में राकेश सौंगल, 54 किलो भार वर्ग में रोहताश कुराड़, 58 किलो भार वर्ग में सोनू जाखौली, 63 किलो भार वर्ग में कुलदीप क्योडक़, 69 किलो भार वर्ग में दीपक कुराड़, 76 किलो भार वर्ग में देवेंद्र कुराड़, 85 किलो भार वर्ग में संजय बाबा लदाना प्रथम रहे। वहीं जिला कुमार सन्नी प्रजापति, जिला केसरी संदीप कुमार बने।
विज्ञापन
वहीं अंडर 16 के 30 किलो भार वर्ग में विशाल रमायणा, 32 किलो भार वर्ग में कुलदीप रमायणा, 34 किलो भार वर्ग में अजय जाखौली, 36 किलो भार वर्ग में राहुल भीम अखाड़ा, 38 किलो भार वर्ग में अंकित भीम अखाड़ा, 40 किलो भार वर्ग में राहुल कैलरम, 42 किलो भार वर्ग में दीपक भीम अखाड़ा कैथल, 45 किलो भार वर्ग में विजय सौंगल, 48 किलो भार वर्ग में आजाद रमाणा, 52 किलो भार वर्ग में विशाल प्रथम रहे।