{"_id":"57d848384f1c1beb5bd48407","slug":"sports-kabaddi-super-group-vs-rocking-quiens-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ग्रुप ने राकिंग क्विंस को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर ग्रुप ने राकिंग क्विंस को चटाई धूल
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो-दो हाथ करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री कपिल मुनि महिला कालेज में हिंदी दिवस उत्सव की शुरूआत धूमधाम से हुई। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कालेज परिसर में इंडोर व आउट डोर खेलों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बैडमिंटन, वालीबाल, कैरम बोर्ड प्रतियोगिताओं में दो-दो हाथ किए। छात्राओं ने सबसे अधिक रुचि कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाई।
कालेज की दोनों टीमों रॉकिंग क्विंस और सुपर ग्रुप में कांटे की टक्कर हुई। रॉकिंग क्विंस की कैप्टन प्रिया व सुपर ग्रुप की कैप्टन सोनिया ने अपनी-अपनी टीमों के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया।
कालेज के प्रिंसिपल डा. सुरेश अत्रेय ने टास किया जिसे सुपर ग्रुप की टीम ने जीत कर पहली रेड डाली। रॉकिंग क्विंस टीम की खिलाड़ी रेखा, ऋतु, पूजा, एकता, गीता मनीषा, अंशू, कविता, ऊषा व प्रिया ने बेहतर कबड्डी का प्रदर्शन किया, लेकिन सुपर ग्रुप में शामिल रीना, सोनिया, नीलम, अंजू, बेअंत, अंजली पूजा, ममता व रीना ने मैच का रुख अपनी ओर मोड़ कर जीत दर्ज की। बेहतर रोमांचक मुकाबले में सुपर ग्रुप टीम ने 9 अंकों के साथ विजय दर्ज की।