फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SPO slapped, uproar at Chotu Ram Chowk

Kaithal News: एसपीओ ने जड़ा थप्पड़ छोटूराम चौक पर हंगामा

Sat, 19 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
SPO slapped, uproar at Chotu Ram Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सर छोटू राम चौक पर शुक्रवार शाम चालान ड्यूटी पर तैनात एसपीओ कर्मबीर और एक युवक लवली के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते हंगामे में तब्दील हो गई। आरोप है कि एसपीओ ने पहले युवक की छाती पर डंडा मारा और फिर थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उसका लगभग 5000 रुपये का चालान भी काटा गया।

घटना के बाद चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद कई लोगों ने एसपीओ पर आरोप लगाए कि वह ई-रिक्शा और दोपहिया चालकों को बेवजह रोकता है और परेशान करता है।
विज्ञापन


आरोप : बिना कारण डंडा मारा थप्पड़ मारे और चालान काटा

पीड़ित युवक लवली ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ बाइक पर जा रहा था। जब वह ब्रेकर के पास पहुंचा, तो एसपीओ ने सामने से आकर छाती पर डंडा मारा। बाइक रोकने पर उसे तैश में आकर थप्पड़ मार दिए और बाद में करीब 5000 रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवली का कहना है कि किसी भी पुलिसकर्मी को बीच सड़क मारपीट करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने इस मामले में एसपीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामला फिलहाल थाने के संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो विधानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


बाइक भगाने की कोशिश की आत्मरक्षा में हाथ उठ गया

इस संबंध में एसपीओ कर्मबीर ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था और यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए, जिन्हें रोकने की कोशिश की गई। बाइक न रोकने पर बचाव में हाथ उठ गया। उनका यह भी कहना है कि युवकों ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed