फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Special cleaning in Swargdwar temple premises, social workers participated

Kaithal News: स्वर्गद्वार मंदिर परिसर में विशेष सफाई, समाजसेवियों ने की भागीदारी

Sat, 14 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Special cleaning in Swargdwar temple premises, social workers participated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सरकार के निर्देशानुसार व उपायुक्त कैथल और जिला नगर आयुक्त की देखरेख में नगरपालिका सीवन 21 जून तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा चलारहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगरपालिका सचिव दीपक कुमार के मार्गदर्शन में सीवन स्थित प्राचीन स्वर्गद्वार मंदिर और धर्मशाला परिसर की विशेष सफाई करवाई गई।

इस अवसर पर समाजसेवी संदीप सैनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह मंदिर, धर्मस्थल, पार्क और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में योगदान दे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अगर हर व्यक्ति एक दिया जलाए, एक झाड़ू लगाए या एक बोरा कचरा बाहर करे, तो गांव या शहर की तस्वीर बदल सकती है। स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका की ओर से अतिरिक्त व्यवस्था ः नगरपालिका सीवन ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है। परिणामस्वरूप, पहले की तुलना में सफाई व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी दिखाई दे रही है।


इस सफाई अभियान में स्वर्गद्वार मंदिर के महंत दिवाकर शास्त्री, पार्षद श्रीराम वाल्मीकि, पार्षद रामदास, लिपिक राकेश, सुमित कुमार, राजेंद्र, सफाई दरोगा व कई सफाई कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed