{"_id":"66d65943fd36073300014646","slug":"sp-received-progress-report-kaithal-news-c-18-1-knl1004-466290-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसपी ने हासिल की प्रगति रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसपी ने हासिल की प्रगति रिपोर्ट
Tue, 03 Sep 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एसपी राजेश कालिया ने थाना शहर कैथल स्थित समाजसेवी संस्था कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) के कार्यालय में पहुंचकर संस्था के पास आने वाली शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की। एसपी ने बेहतरीन कार्य कर रहे कम्युनिटी लाइजन ग्रुप के कार्य की
प्रशंसा की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर परिसर में स्थित सीएलजी कार्यालय पहुंचने पर एसपी राजेश कालिया का फूलमालाएं पहनाकर संस्था की ओर से स्वागत किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया गया कि वर्ष 2017 में स्थापित यह संस्था अब तक 540 मामले निपटा चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सास-बहू व पति-पत्नी के घरेलू विवाद, मारपीट व जमीन आदि के विवाद होने पर आमजन अब कोर्ट
कचहरी के चक्कर से बचने के लिए सीएलजी के पास शिकायतें ले जाने में रुचि ले रहे हैं।
यहां पर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त विशेषज्ञ व समाजसेवियों द्वारा पारिवारिक माहौल में झगड़ों को सुलझाया जाता है। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि कम्युनिटी लाइजन ग्रुप जन भलाई का कार्य कर रहा है, जो बधाई की पात्र
विज्ञापन
संस्था है।
इस दौरान सीएलजी सदस्य रुलदू राम, महेंद्र पाल धानिया, श्याम बहादुर खुरानियां, त्रिलोकचंद गुप्ता, हवा सिंह, सुखदीप वालिया, संतलाल,
जसवंत सिंह थाना प्रबंधक
इंस्पेक्टर बीर सिंह व एसआई तरसेम लाल मौजूद रहे।