फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP closed liquor contracts during curfew

एसपी ने बंद करवाए कर्फ्यू के दौरान खुले शराब के ठेके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
SP closed liquor contracts during curfew
जिला प्रशासन द्वारा शनिवार सायं छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू किए गए जनता कर्फ्यू का एसपी लोकेंद्र सिंह ने रविवार सुबह निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों का निरीक्षण कर स्थिति जांची। दो जगहों पर खुले शराब के ठेकों को एसपी ने तुरंत बंद करवाया और सड़कों पर घूम रहे लोगों को रुकवाकर पूछताछ भी करवाई। साथ ही बिना मॉस्क पहनें लोगों के पुलिस द्वारा मौके पर ही चालान भी किए गए।
एसपी लोकेंद्र सिंह सुबह दस बजे पिहोवा चौक पहुंचे। जहां उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए। यहां मीडिया से बातचीत में एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस बात से अंजान नहीं है कि शहर व गांवों में कोरोना वायरस महामारी फैली हुई है। जिस पर काबू पाने के लिए नियमों की पालना करवाने के लिए पुलिस विभाग कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहा है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन एवं सडक़ों पर कैथल पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। नागरिकों से अपील की जा रही है कि महामारी से लडऩे में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेवजह घरों से बाहर न घूमें, देखने में आ रहा है कि लोग एक दूसरे को देखकर घरों से बाहर निकल आते हैं। ऐसा न हो कि देखा देखी के चक्कर में आप भी अपने परिवार को मुसीबत में न डाल दें। आपके द्वारा की गई एक लापरवाही आपके पूरे परिवार को ऐसी मुसीबत में डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू गाइडलाइन अनुसार जरूरी वस्तुओं के लिए ही छूट दी जा रही है। बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आने के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने पुराना बस स्टैंड एरिया, छात्रावास रोड, नरवानियां बिल्डिंग, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, सब्जी मंडी, रेलवे रोड, भगत सिंह चौक, चंदाना गेट, प्रताप गेट, डोगरा गेट, अर्जुन नगर चौक, खुराना रोड, विश्वकर्मा चौक, पुराना छोटू राम चौक, पिहोवा चौक से होते हुए अपने निवास पर पहुंचे। इस दौरान प्रताप गेट और खुराना रोड खुले मिले शराब के ठेकों को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed