फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sonu won the boxing competition

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सोनू ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sonu won the boxing competition
Sonu won the boxing competition - फोटो : Kaithal
शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। लड़कों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर-17 में कैथल के राजकीय स्कूल के सोनू ने पहला, शेमराक स्कूल के संजीव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिताएं रमेश चहल डीपीई व ईश्वर ढांडा की देखरेख में आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर तक जारी रहेगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 के लड़कियों में विभिन्न मुकाबले शुरू हुए। इसमें वॉलीबॉल, ताइक्वांडो सहित अन्य प्रतिस्पर्धाएं करवाई गई। जबकि बॉक्सिंग में लड़कों के मुकाबले हुए। जाट कॉलेज के खेल मैदान में वालीबाल, ताइक्वांडों प्रतियोगिता, आरकेएसडी कालेज के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, गांव ग्योंग के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। जबकि शेमरॉक स्कूल में तैराकी और इंडस स्कूल के क्रिकेट मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। गांव ग्योंग में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय स्कूल ग्योंग के प्रधानाचार्य रामचंद्र मौण ने किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में अडर-14 आयु वर्ग में कैथल ने पहला, पूंडरी दूसरा, अंडर-17 आयु वर्ग में पूंडरी ने प्रथम और राजौंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में पूंडरी ने पहला व कैथल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में कैथल ने पहला व पूंडरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में कैथल ने प्रथम व पूंडरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 पूंडरी ने पहला व कैथल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में कैथल ने पहला और राजौंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में कैथल ने प्रथम व राजौंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयु वर्ग में कैथल ने पहला और पूंडरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर-17 में कैथल के राजकीय स्कूल के सोनू ने पहला, शेमराक स्कूल के संजीव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed