{"_id":"66874ca7d949494de30295b6","slug":"soil-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424054-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेड़ों से धुल गई मिट्टी, मौसम खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेड़ों से धुल गई मिट्टी, मौसम खुशनुमा
Fri, 05 Jul 2024 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन/कैथल। सीवन में वीरवार सुबह हुई मानसून की पहली बरसात से पेड़ों की पति्तयों से मिट्टी, धूल धुल गई। साथ ही बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। मौसम खुशनुमा हो गया और किसानों के चेहरे खिल गए।
किसान सुरेंद्र सरदाना, सतीश सरदाना, भीषू चौधरी, शेर सिंह, हरि किशन व अन्य का कहना था कि इस बारिश का बहुत लंबे समय से इंतजार था। धान की फसल सूख रही थी और पानी पूरा नहीं हो पा रहा था। इस बारिश से पानी की कमी पूरी हो गई है और धान सहित अन्य सभी फसलों को भी इससे लाभ हुआ है। इस बारिश से मौसम भी ठीक हो गया है और गर्मी व लू से राहत मिली है। आने वाले समय में भी बरसात होने की संभावना है।
पिछले लंबे समय से गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। लोग बारिश का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे। इस बरसात ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी बहुत लाभ हुआ है। पेड़ों से मिट्टी धुल गई और मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन दूसरी ओर नगर की निचली बस्ती में बरसात का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सौथा रोड स्थित प्राथमिक स्कूल के मुख्य द्वार पर भी गली में पानी जमा हो गया और इस कारण से बच्चों और स्टाफ सदस्यों को परेशानी हुई। इसके साथ ही को आपरेटिव सोसायटी के पीछे वाली गली में भी पानी जमा हो गया।