फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   So far around 53 thousand registrations have been done in the marathon

Kaithal News: अब तक करीब 53 हजार पंजीकरण

Wed, 09 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
So far around 53 thousand registrations have been done in the marathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 जुलाई को कैथल में आयोजित हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब तक 53 हजार से अधिक लोग पंजीकरण करवा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने मंगलवार को लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ‘ड्रग्स को पीछे छोड़ें, कैथल के संग दौड़ें’ के मूल मंत्र के साथ हजारों धावक ड्रग फ्री हरियाणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रयास है कि हरियाणा स्वस्थ और नशा मुक्त बने। इसी उद्देश्य से कैथल में इस हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 53 हजार से अधिक लोग पंजीकरण करवा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा मैराथन का रूट

n
5 किमी: पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह से आरकेएम पैलेस तक, वापसी के साथ कुल 5 किमी।

n
10 किमी: पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह से एचसीटीएम कॉलेज तक एक चक्कर (आना-जाना), कुल 10 किमी।

n
21 किमी : इसी मार्ग पर दो चक्कर लगाने होंगे (कुल 21 किमी)।

n
5 किमी दौड़ केवल फन रन के रूप में होगी, जिसमें पुरस्कार नहीं होगा।







टाइम ट्रैकिंग के लिए आरएफआईडी चिप



10 और 21 किमी की रेस में भाग लेने वाले प्रोफेशनल धावकों को बिब व आरएफआईडी टैग के साथ टाइम कैल्कुलेशन चिप दी जाएगी, जिससे परिणाम पारदर्शी व निष्पक्ष रहेंगे। पूरी रेस का एजेंसी द्वारा सर्टिफिकेशन कराया गया है।













व्यवस्थाएं चाक-चौबंद



सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सहायता व अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। प्रतिभागियों को सुबह 5 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। रूट के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की जाएगी।




तीन कैटेगरी में आयोजन


ऑनलाइन पंजीकरण जारी



डीसी ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया www.kaithalhalfmarathon.com वेबसाइट पर जारी है। प्रेस वार्ता में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम अजय सिंह और डीएसपी गुरविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

विजेता को मिलेंगे 1.21 लाख रुपये

21 किलोमीटर के प्रतिभागियों के लिए

n
प्रथम विजेता को 1,21,000 रुपये

n
द्वितीय को 1,00,000 रुपये

n
तृतीय को 75,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

10 किलोमीटर के लिए

n
प्रथम को 1,00,000 रुपये



nद्वितीय को 75,000 रुपये

n
तृतीय विजेता को 50,000 रुपये

n
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग श्रेणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed