{"_id":"65c3ef18f1a3c1327a0466c4","slug":"sneha-and-anshul-got-first-place-in-debate-kaithal-news-c-18-1-knl1004-321778-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाद-विवाद में स्नेहा और अंशुल को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाद-विवाद में स्नेहा और अंशुल को पहला स्थान
Thu, 08 Feb 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी/कैथल। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में बीआईएस क्लब के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता करवाई। इसमें स्नेहा और अंशुल को पहला स्थान मिला। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में हुई प्रतियोगिताओं में भाषण में तमन्ना और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में राधिका अव्वल रही।
पूंडरी में हुई प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया। स्नेहा और अंशुल कक्षा बारहवीं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीतल और भीष्म कक्षा बारहवीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और साक्षी और देव प्रिय कक्षा ग्यारहवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रोहतास प्राध्यापक अंग्रेजी और सुनील दत्त आत्रेय प्राध्यापक संस्कृत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा के अलावा क्लब के संयोजक कपिल सिंहमार, सुधीर उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में नवंबर माह में हुई जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता संबंधी विविध प्रतियोगिताओं में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्राएं तमन्ना और राधिका ने अपने अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
राधिका ने हिंदी भाषण प्रतियोगिता में तथा तमन्ना ने पोस्टर बनाओ प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राधिका को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार स्वरूप 1500 रुपये नकद धनराशि व प्रमाण पत्र, तमन्ना को 800 रुपये तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। विद्यालय प्राचार्या अंजु गंभीर ने इस उपलब्धि के लिए दोनों छात्राओं उनके अभिभावकों और संबंधित अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं।