फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six people bled to death due to Chinese Manjha on Teej festival

Kaithal News: चाइनीज मांझे से तीज पर्व पर छह हुए लहूलुहान

Thu, 08 Aug 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Six people bled to death due to Chinese Manjha on Teej festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में बुधवार को धूमधाम से तीज पर्व मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी शहर में हुई पतंगबाजी के बीच छह लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। कई अन्य के भी चोटिल होने की जानकारी मिली है।

घायलों में सीवन गेट निवासी 10 साल के बच्चे को अधिक चोट लगी। बुधवार पतंगबाजी में प्रयोग किए चाइनीज मांझे के कारण 10 वर्षीय सीवन गेट निवासी जीवन, फ्रांसवाला निवासी दिव्यम, गढ़ी निवासी दिनेश और संगतपुरा निवासी संजय सहित अन्य दो युवक भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इसके अलावा में शहर में साइकिल चलाने वाले बच्चे और बाइक सवार वाहन चालक चपेट में आए। गौरतलब है कि अमर उजाला ने तीज पर्व से 12 दिन पहले ही चाइनीज मांझे के बाजारों में धड़ल्ले से बिकने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जीवन रक्षक दल और शहर के अन्य लोगों ने डीसी को रोक लगाने के लिए खून से पत्र भी लिखा था परंतु तीज पर्व से पहले जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि बुधवार को हुए हादसों के तुरंत बाद प्रशासन जागा। इसके बाद एडीसी सी जया श्रद्धा ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के तुरंत ही आदेश किए जारी। इसके बाद जिला प्रशासन के आदेशों पर हादसों की संभावना वाले विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों के लिए रास्ते बंद कर दिए। इस दौरान स्वयं यातायात थान प्रभारी रमेश कुमार ने विभिन्न जगहों पर अपनी टीम को लगाया और बाइक चालकों को रास्ता बदलवाया।

घर से निकलते ही पतंग के चाइनीज मांझे ने डराया ः जीवन रक्षक दल के संरक्षण और समाजसेवी राजू डोहर ने बताया कि बुधवार के मनाए गए तीज के पर्व पर काफी लोगों को मांझे के कारण चोट लगी हैं। चाइनीज मांझा हर साल कई लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। कई लोगों के गले, हाथ, नाक और कान कट रहे हैं। बुधवार शाम के समय प्रशासन की ओर से लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद मांझा बिका। कहा कि प्रशासन की ओर से चीन के मांझे पर प्रतिबंध लगाया, इसके बावजूद धड़ल्ले से बिका।
केस-1
सीवन गेट निवासी चमन ने बताया कि उसका बेटा जीवन सीवन गेट पर ही बाजार में एक दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गया था। वह साइकिल पर यह सामान लेने गया था। उस दौरान उसके गले के पास से कटी हुई पतंग का मांझा आ गया। इसके बाद जीवन ने हाथ से उसे हटाया तो उसका हाथ पर चाइनीज मांझा लग गया। उसके हाथ पर दो से तीन टांके आए हैं।

केस-2
फ्रांसवाला निवासी युवक दिव्यम ने बताया कि वह चंदाना गेट से फ्रांसवाला रास्ते से शहर की तरफ बाइक पर आ रहा था। चंदाना गेट के पास अचानक ही चाइनीज मांझे ने उसका गला चीर दिया। गनीमत यह रही कि वह उसी समय रुक गया। इस कारण गले पर ही कट लगा है। यदि वह न रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
केस-3
संगतपुरा निवासी संजय ने बताया कि वह भी शहर में किसी जरूरी काम से आया था। बाजार में उड़ रही पतंगों के दौरान चाइनीज मांझे से उसे चोट लग गई। चाइनीज मांझे पर कोई प्रतिबंध न लगाने से लोगों के साथ हादसे हो रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन को जरूर ध्यान देना चाहिए।
केस-4
गढ़ी निवासी दिनेश को भी अर्जन नगर में चीका रोड से गुजरते हुए काफी अधिक चोट लगी है। दिनेश के परिजनों के अनुसार वह बाइक पर ही जा रहा था तो चाइनीज मांझे से मुंह से अधिक चोटें लगी है। इस दौरान उसे मुंह पर करीब 50 टांके लगे हैं। वहीं, अन्य दो युवकों को भी चाइनीज मांझे से अधिक चोट लगी है।


अतिरिक्त जिलाधीश ने धारा 163 के तहत चाइनीज डोर स्टोर करने, बेचने व खरीदने पर रोक लगाई है। जिले में पतंगबाजी के लिए चाइना डोर की खरीद-बिक्री, रख-रखाव (भंडारण) के उपयोग पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश जिला में 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। देखा गया है कि पतंग उडाने के लिए चाइनीज डोर / दागे तथा सिंथैटिक दागे का उपयोग मानव जाति के लिए घातक होता है। यह हादसों का भी कारण बनता है। सभी उप मंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इन आदेशों पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। अगर व्यक्ति आदेशों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -सी जया श्रद्धा, एडीसी व अतिरिक्त जिलाधीश, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed